सुनील ग्रोवर ने विराट की दाढ़ी का उड़ाया मजाक, किंग कोहली ने हंसते-हंसते पकड़े घुटने, देखें VIDEO

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर पूरे मंच पर छा गए. किरदारों में घुस जाने की उनकी कला और बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग का जादू इस बार किसी और पर नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली पर चला.

Sunil Grover made fun of Virat Kohlis beard VIDEO
Image Source: Social Media

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर पूरे मंच पर छा गए. किरदारों में घुस जाने की उनकी कला और बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग का जादू इस बार किसी और पर नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली पर चला. हाल ही में एक इवेंट में सुनील ने अपने अंदाज़ में ऐसा माहौल बनाया कि विराट अपनी हंसी रोक ही नहीं पाए और बार-बार पेट पकड़कर ठहाके लगाते दिखाई दिए.

कपिल देव बनकर आए सुनील ग्रोवर

इवेंट के दौरान सुनील ग्रोवर ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के गेटअप में एंट्री की. सफेद स्वेटर, हेयरस्टाइल और उनके बोलने का अंदाज़ सब कुछ इतना सटीक कि शुरुआत से ही दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट होने लगे. लेकिन सबसे ज्यादा हंसी तब छूटी, जब सुनील ने इस अवतार में विराट कोहली की दाढ़ी पर मजाक करना शुरू किया.

सुनील ने मजाकिया लहजे में कहा, "पहली बार मैं इतने करीब से आपकी दाढ़ी देख रहा हूं… ये दाढ़ी आपने कलाईयों का इस्तेमाल करके बनाई है. ये जो दाढ़ी और मूंछ के बीच गैप है, वहीं से ऑफ साइड का बाउंसर भी अंदर घुस रहा है."

जैसे ही उन्होंने यह लाइन बोली, विराट खुद को रोक नहीं पाए और कुर्सी से पीछे झुककर हंसने लगे. उनकी हंसी इतनी तेज थी कि पास बैठे लोग भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके.

नहीं रुक रही थी किंग कोहली की हंसी

इवेंट का माहौल उस समय और भी मजेदार हो गया, जब होस्ट ने सुनील ग्रोवर को हल्के मजाक में रोकते हुए कहा, “थोड़ा संभलकर, विराट का दो दिनों में मैच भी है.”

मंच पर मौजूद लोग इस बात पर भी ठहाका लगाने लगे. सुनील ने भी उसी लहजे में प्रतिक्रिया दी और अपनी मिमिक्री को थोड़ी देर के लिए विराम दिया. विराट इतनी देर तक मुस्कुराते रहे कि कैमरे भी उनकी हंसी कैद करते ही रह गए.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

इवेंट के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं. ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैंस लगातार इन क्लिप्स को शेयर कर रहे हैं. कई यूज़र्स बता रहे हैं कि उन्हें लंबे समय बाद विराट को इस तरह खुलकर हंसते हुए देखना मिला है. वहीं, सुनील ग्रोवर की तारीफ करते हुए लोग लिख रहे हैं कि वे जहां भी जाते हैं, माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना देते हैं.

कॉमेडी के साथ एक्टिंग में भी सुनील का कमाल

सुनील ग्रोवर को सिर्फ उनकी कॉमेडी नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग के लिए भी पसंद किया जाता है.

  • ‘भारत’ में सलमान खान के साथ उनका किरदार,
  • ‘तांडव’ में गंभीर भूमिका,
  • और ‘सनफ्लावर’ में उनकी एक्टिंग

इन सबने यह साबित किया है कि वह सिर्फ हास्य कलाकार ही नहीं, बल्कि एक मजबूत अभिनेता भी हैं.

हाल ही में वे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन में नजर आए थे, जहां उनकी एनर्जी और वन-लाइनर फिर से सबका दिल जीत गए.

ये भी पढ़ें- मोसाद ने 30 साल तक किया पीछा, जैसे ही मिला मौका... हिजबुल्लाह के मिलिट्री चीफ को इजरायल ने कैसे मारा?