CM साय की कैबिनेट का बड़ा निर्णय, आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी राहत

Surrendered Naxalites will get relief cabinet Decision

Chhattisgarh Cabinet Meeting Decisions: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इन फैसलों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के मामलों की समीक्षा और छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) (द्वितीय) विधेयक, 2025 के प्रारूप को मंजूरी मिलने जैसे अहम मुद्दे शामिल थे. आइए, इन फैसलों पर विस्तार से नजर डालते हैं.