100 करोड़ के मानहानि केस में बुरी फंसी खुशी मुखर्जी! इस क्रिकेटर का लिया था नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी एक बयान के बाद अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर की गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

Suryakumar Yadav Files Defamation case of 100 crore on khushi mukherjee know truth here
Image Source: Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी मुखर्जी एक बयान के बाद अचानक सुर्खियों में आ गई हैं. एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर की गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. बयान सामने आते ही क्रिकेट फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और मामला अब कानूनी मोड़ तक पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि दावे से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई गई है.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शिकायत सूर्यकुमार यादव की ओर से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी की तरफ से की गई है. 13 जनवरी को मुंबई के गाजीपुर पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में अंसारी ने आरोप लगाया कि खुशी मुखर्जी ने अपने बयान का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए किया, जिससे एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की छवि को नुकसान पहुंचा. अंसारी ने मांग की कि इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज हो और सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

विवाद की जड़ क्या है?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक इवेंट में खुशी मुखर्जी से क्रिकेटरों के साथ डेटिंग को लेकर सवाल पूछा गया. जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी क्रिकेटर को डेट करने में रुचि नहीं रखतीं, लेकिन कई क्रिकेटर उनमें दिलचस्पी दिखा चुके हैं. इसी दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव का नाम लेते हुए दावा किया कि वह पहले उन्हें मैसेज किया करते थे, हालांकि अब बातचीत बंद हो चुकी है. इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और सूर्यकुमार यादव के फैंस ने खुशी मुखर्जी की आलोचना शुरू कर दी.

खुशी मुखर्जी की सफाई

विवाद गहराने के बाद खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में अपनी बात स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा. उनके मुताबिक, उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिससे गलत संदेश और भ्रम फैला.

सोशल मीडिया से कोर्ट तक पहुंचा मामला

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर बहस जारी है, वहीं दूसरी ओर यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया की ओर बढ़ता दिख रहा है. फिलहाल पुलिस शिकायत पर विचार कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही तय होगी.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में श्रेयस अय्यर की वापसी, इस खिलाड़ी की लेंगे जगह; जानें प्लेइंग 11