भारतीय क्रिकेट के स्टाइलिश बल्लेबाज़ और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में संपन्न एशिया कप 2025 में भले ही भारत ने उनके नेतृत्व में ट्रॉफी जीती हो, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के स्तर पर सूर्यकुमार यादव के लिए यह टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा. अब उनकी फॉर्म का असर घरेलू क्रिकेट में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को जारी इस स्क्वॉड में सबसे बड़ा नाम जो गायब रहा, वह है सूर्यकुमार यादव का.
15 अक्टूबर 2025 से होगी शुरूआत
रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 15 अक्टूबर 2025 से हो रही है, और मुंबई टीम अपना पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इस मैच और शुरुआती चरण में सूर्या को बाहर रखा गया है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और विश्लेषकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
बाहर क्यों हुए सूर्या?
सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किए जाने के पीछे दो संभावित कारण हो सकते हैं:
1. खराब बल्लेबाज़ी फॉर्म
टी20 में लगातार कम स्कोर करने के चलते उनकी फॉर्म पर सवाल उठते रहे हैं. एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी संभालने के बावजूद, सूर्या बल्ले से टीम को योगदान नहीं दे पाए.
2. ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी
20 अक्टूबर के बाद भारत की टी20 टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होना है, जहां सूर्यकुमार यादव का चयन लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिजिकल लोड से बचाने और विश्राम देने का फैसला किया है.
हालांकि, कई क्रिकेट विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस समय सूर्या को घरेलू स्तर पर खेलने की सख्त ज़रूरत थी, ताकि वह लय हासिल कर सकें और अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से पहले मैच प्रैक्टिस कर पाते.
शार्दुल ठाकुर को कप्तानी की ज़िम्मेदारी
मुंबई रणजी टीम में इस बार नेतृत्व परिवर्तन भी किया गया है. अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने पिछले सीज़न में कप्तानी की थी, इस बार टीम की अगुवाई नहीं करेंगे. उनकी जगह ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को कप्तानी सौंपी गई है.
रहाणे टीम का हिस्सा बने रहेंगे और मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह कदम संभावित रूप से टीम को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से उठाया गया है, खासकर जब शार्दुल जैसे खिलाड़ी टीम को संतुलन और आक्रामक नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं.
टीम में शामिल अन्य प्रमुख खिलाड़ी
मुंबई की टीम में कई ऐसे नाम हैं, जो हाल के समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं:
मुंबई का स्क्वॉड-
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियां, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक टमोरे (विकेटकीपर), इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर और रॉयस्टन डा.
ये भी पढ़ें- चीन पर फूटा नोबेल न मिलने का गुस्सा! ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने का किया ऐलान, फिर छिड़ा ट्रेड वॉर