Bharathanatyam 2 Mohiniyattam: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई मलयालम डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है. रिलीज के कुछ ही समय बाद इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 की जगह हासिल कर ली. खास बात यह है कि 2 घंटे 23 मिनट लंबी इस फिल्म को IMDb पर 7.9 की शानदार रेटिंग भी मिली है.
सस्पेंस और कॉमेडी से भरी है कहानी
यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाती है, जो अचानक हुए एक अपराध के बाद बड़ी मुश्किल में फंस जाता है. कहानी शशिधरन और उसके परिवार के आसपास घूमती है, जो एक राज छिपाने की कोशिश करते हैं.
मामला तब और उलझ जाता है, जब उनके दिवंगत पिता के दूसरे परिवार से जुड़े कई राज सामने आने लगते हैं. इसके बाद कहानी में लगातार सस्पेंस, थ्रिल और मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं. फिल्म में डार्क कॉमेडी और सिचुएशनल कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है.
कौन सी है ये फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम Bharathanatyam 2: Mohiniyattam है. यह फिल्म 8 मई को Netflix पर रिलीज हुई है. यह 2024 में आई फिल्म ‘भरतनाट्यम’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन कृष्णदास मुरली ने किया है.
दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल
फिल्म में सैजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु, जगदीश, विनय फोर्ट, बेबी जीन, कलारंजिनी और श्रीजा रवि जैसे कलाकार नजर आए हैं. सभी कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.
थिएटर्स में भी रही थी हिट
‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ को 10 अप्रैल 2026 को विशु के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. थिएटर्स में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में शामिल हो गई. अब ओटीटी पर आने के बाद भी यह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- South OTT Releases: रोमांटिक ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक... ओटीटी पर रिलीज हो गईं साउथ की ये धांसू मूवीज