5 हजार की EMI पर खरीद लाएं सुजुकी का ये स्टाइलिश स्कूटर, कई फीचर्स से लैस; जानें कीमत

अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, फीचर्स से भरपूर हो और पॉकेट पर भारी भी न पड़े, तो 2025 Suzuki Access 125 एक शानदार विकल्प के रूप में सामने आ रहा है. यह स्कूटर न सिर्फ अपने आकर्षक लुक के लिए पसंद किया जाता है.

Suzuki Access 125 on EMI rupees 5 thousand know specifications
Image Source: Social Media

अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, फीचर्स से भरपूर हो और पॉकेट पर भारी भी न पड़े, तो 2025 Suzuki Access 125 एक शानदार विकल्प के रूप में सामने आ रहा है. यह स्कूटर न सिर्फ अपने आकर्षक लुक के लिए पसंद किया जाता है, बल्कि इसमें मिलने वाले एडवांस फीचर्स और बेहतर माइलेज ने इसे डेली कम्यूटर सेगमेंट में खास बना दिया है.


इस स्कूटर का बेस मॉडल आपको लगभग ₹84,300 (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिल जाएगा. अगर बात करें दिल्ली की, तो यहां इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹1 लाख तक पहुंचती है.अगर आपके पास पूरा अमाउंट नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं — सिर्फ ₹5,000 की डाउन पेमेंट देकर भी आप इसे खरीद सकते हैं.बैंकों की ओर से आमतौर पर ₹95,000 तक का लोन 9% ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में आपकी मंथली ईएमआई लगभग ₹3,500 बनती है.

फीचर्स जो इसे बनाते हैं अलग

Suzuki Access 125 अब TFT वेरिएंट के साथ आ रहा है, जिसमें ‘पर्ल एक्वा सिल्वर’ नाम का नया कलर शामिल किया गया है. यह खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया है.इसके अलावा मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और मेटालिक मैट ब्लैक जैसे और चार कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Suzuki Access 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8.3 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके 5.3 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह स्कूटर शहर की सड़कों पर अच्छा माइलेज देने में सक्षम है.स्मूद राइड और लो मेंटेनेंस की वजह से यह स्कूटर ऑफिस जाने वालों और रोजाना यात्रा करने वालों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है.

TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी

TFT यानी Thin Film Transistor स्क्रीन, एक हाई-क्वालिटी डिजिटल डिस्प्ले है जो तेज रिफ्रेश रेट, बेहतरीन कलर क्वालिटी और क्लियर विजिबिलिटी देता है. इस वेरिएंट में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जिससे आप स्क्रीन पर कॉल अलर्ट, नोटिफिकेशन और मोबाइल की बैटरी स्टेटस तक देख सकते हैं. इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ट्रिप मीटर, रेंज, टाइम और डे-नाइट मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं, जो हर मौसम और रोशनी की स्थिति में बेहतर विजिबिलिटी सुनिश्चित करते हैं.

यह भी पढ़ें: Mahindra Bolero Neo पर बंपर छूट! जानिए कितने लाख सस्ती मिल रही है ये धांसू कार