Breaking News : ट्रेड डील पर US से बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal का बड़ा स्टेटमेंट

Talks continue with US on trade deal Piyush Goyal

भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर पश्चिमी देशों को तीखा जवाब देते हुए कहा कि जब यूरोप के देश खुद अमेरिका से रूस के तेल पर छूट मांग रहे हैं, तो सिर्फ भारत पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “जर्मनी छूट की मांग कर रहा है, ब्रिटेन को पहले ही राहत मिल चुकी है, तो फिर भारत को निशाना बनाना कहां तक उचित है?”

गोयल ने यह बात जर्मनी के बर्लिन ग्लोबल डायलॉग सम्मेलन में कही, जहां वे ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बाडेनोक के साथ मंच साझा कर रहे थे. जब बाडेनोक ने यह तर्क दिया कि छूट केवल रूस की तेल कंपनी रोसनेफ्ट की एक शाखा के लिए है, तो गोयल ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, “हमारे यहां भी रोसनेफ्ट की एक शाखा है.”