क्या बिग-बॉस हाउस में ब्लैक मैजिक करती हैं तान्या मित्तल? बशीर बोले- उन्हें लगा...

बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद बसीर अली लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के अंदर क्या-क्या हुआ, किसका व्यवहार कैसा था और किन पलों ने उन्हें हैरान किया—इन सब पर वह अब खुलकर बात कर रहे हैं. हाल ही में जब बसीर पारस छाबड़ा के शो में पहुंचे, तो बातचीत के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने माहौल को एक पल में मज़ाकिया और अगले ही पल चर्चा का विषय बना दिया.

Tanya Mittal Did Black Magic in Bigg Boss House Basheer ali reveals out from the show
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद बसीर अली लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के अंदर क्या-क्या हुआ, किसका व्यवहार कैसा था और किन पलों ने उन्हें हैरान किया—इन सब पर वह अब खुलकर बात कर रहे हैं. हाल ही में जब बसीर पारस छाबड़ा के शो में पहुंचे, तो बातचीत के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने माहौल को एक पल में मज़ाकिया और अगले ही पल चर्चा का विषय बना दिया.

पारस छाबड़ा ने मजाक-मजाक में बसीर से कहा कि उनकी टीम को लगा कि घर में उनके साथ कोई टोटका हुआ है. पहले तो बसीर इस पर हंस पड़े, लेकिन जब पारस ने दोबारा कहा कि टीम को यह बात मजाक नहीं लगी, तो बसीर ने पूरा मामला बताने का फैसला किया.

डायनो पार्ट टास्क के दौरान हुई अजीब घटना

बसीर ने बताया कि यह किस्सा उस समय का है जब घर में डायनो पार्ट टास्क चल रहा था. टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें एक बड़े बोर्ड पर लगाई गई थीं. तान्या मित्तल उस बोर्ड को काफी देर से ध्यान से देख रही थीं, जैसे कि वह तस्वीरों में कुछ खास ढूंढ रही हों.बसीर ने सोचा कि जब तान्या तस्वीरें देख लेंगी, तब वह भी जाकर अपनी फोटो देख लेंगे. इसलिए वह चुपचाप तान्या के पीछे जाकर खड़े हो गए और इंतजार करने लगे.

तान्या ने बसीर की तस्वीर के साथ क्या किया?

यही वह पल था जिसने बसीर को सोच में डाल दिया. बसीर ने बताया कि तान्या तस्वीरों को ध्यान से देखते हुए कुछ पढ़ रही थीं. अचानक उन्होंने बसीर की तस्वीर को हल्के से हाथ लगाया और उस पर फूंक मारी. यह देखकर बसीर हैरान रह गए. उन्होंने तान्या से तुरंत पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. इस पर तान्या ने सहज अंदाज़ में जवाब दिया—“कुछ नहीं, बस देख रही थी… बहुत सुंदर लग रहा है तू.”

“मैंने जो देखा, वही बताया” — बसीर

बसीर ने साफ कहा कि वह यह दावा नहीं कर रहे कि तान्या ने कोई टोटका किया. लेकिन उन्होंने जो देखा, वही बताया. उनका कहना था कि तान्या हमेशा पढ़ाई में लगी रहती थीं, कुछ न कुछ जपती रहती थीं और आध्यात्मिक चीज़ों में गहरी रुचि रखती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि तान्या अक्सर राम-राम जपा करती थीं, जो सभी को पता था. लेकिन इसके अलावा भी वह किसी मंत्र या जाप में डूबी रहती थीं. बसीर के मन में कई सवाल थे, लेकिन उन्होंने यह सोचकर कुछ नहीं पूछा कि अगर तान्या ने कोई भी उल्टा-सीधा जवाब दे दिया तो वह टीवी पर खुद को ‘उल्लू’ साबित कर बैठेंगे.बसीर ने कहा कि उनका मकसद किसी पर आरोप लगाना नहीं, बस एक अजीब-सा अनुभव साझा करना था. शो में कई पल ऐसे होते हैं जो उस समय तो मजाक जैसे लगते हैं, लेकिन बाद में सोचने पर हैरत पैदा कर देते हैं—और यह किस्सा उन्हीं में से एक था.

यह भी पढ़ें: क्या गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे सलमान खान? बिग-बॉस में कर दी ये बड़ी अनाउंसमेंट