Tara Sutaria Breakup: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर रिश्तों के टूटने की खबरों ने हलचल मचा दी है. इंडस्ट्री के चर्चित कपल माने जा रहे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अब एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है. यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा और वीर की नजदीकियां 2025 की शुरुआत में बढ़नी शुरू हुई थीं. दोनों को कई बार निजी आउटिंग्स पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. धीरे-धीरे उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आने लगी और 2025 के मध्य तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया.
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से बढ़ा विवाद
कुछ हफ्ते पहले यह कपल तब सुर्खियों में आ गया था, जब दोनों को एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में देखा गया. इसी दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों द्वारा तारा सुतारिया को गाल पर किस किया गया, जबकि उस समय वीर पहाड़िया वहीं मौजूद थे. इस पूरे वाकये का वीडियो वायरल हो गया और वीर के रिएक्शन को लेकर खूब चर्चाएं हुईं.
सोशल मीडिया पर दी थी सफाई
वीडियो के वायरल होने के बाद तारा सुतारिया ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गलत खबरें, एडिट किए गए वीडियो और पीआर के जरिए फैलाई गई बातें उन्हें प्रभावित नहीं कर सकतीं. उन्होंने यह भी कहा था कि आखिरकार सच और प्यार की ही जीत होती है. वहीं वीर पहाड़िया ने भी सफाई देते हुए बताया था कि उनका वायरल रिएक्शन एपी ढिल्लों के गाने ‘थोड़ी सी दारू’ पर नहीं, बल्कि किसी और गाने के दौरान का था.
अब अलग होने की खबरें
हालांकि अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि तारा और वीर ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. ब्रेकअप की असली वजह अभी सामने नहीं आई है और दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसलिए फिलहाल इसे लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.
कभी किया था गहरे रिश्ते का जिक्र
दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले ही दोनों ने इंटरव्यू में अपने खास रिश्ते के बारे में बातें की थीं. वीर ने अपनी पहली डेट का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्होंने तारा के लिए पियानो बजाया था, जबकि तारा ने सूरज निकलने तक गाना गाया था. ऐसे में ब्रेकअप की खबरें फैंस के लिए और भी हैरान करने वाली हैं.
तारा का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म से तारा का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Toxic Vs Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा महा क्लैश, यश और रणवीर सिंह के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?