लॉन्च से पहले सामने आई Tata Punch Facelift की पहली झलक, टीजर हुआ लॉन्च

Tata Punch Facelift New Look Revealed: टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो-SUV पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर अब खुलकर सामने आने लगी है. लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान नजर आ रही इस कार को लेकर अब तक केवल स्पाई शॉट्स के जरिए ही जानकारी मिल रही थी.

Tata Punch Facelift Teaser launched know design and highlight revealed
Image Source: Social Media

Tata Punch Facelift New Look Revealed: टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो-SUV पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर अब खुलकर सामने आने लगी है. लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान नजर आ रही इस कार को लेकर अब तक केवल स्पाई शॉट्स के जरिए ही जानकारी मिल रही थी. लेकिन अब कंपनी ने खुद पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिसने अपकमिंग Tata Punch Facelift के डिजाइन और स्टाइल को लेकर काफी कुछ साफ कर दिया है. यह टीजर 13 जनवरी को होने वाले लॉन्च से ठीक पहले जारी किया गया है.


टाटा मोटर्स द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो से यह साफ हो जाता है कि पंच फेसलिफ्ट को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है. सबसे पहले ध्यान खींचती हैं नई डीआरएल्स, जिनमें पियानो ब्लैक फिनिश के एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही पॉलीगोनल शेप वाली नई हेडलाइट यूनिट्स फ्रंट फेसिया को ज्यादा अग्रेसिव बनाती हैं. नया फ्रंट बंपर इस बदले हुए लुक को और भी दमदार बनाता है.

डिजाइन में दिखा Harrier और Safari का असर

नई Tata Punch Facelift का ओवरऑल सिल्हूट भले ही पुराने मॉडल जैसा हो, लेकिन इसमें कई विजुअल अपडेट्स किए गए हैं. नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स कार के साइड प्रोफाइल को फ्रेश लुक देते हैं. वहीं, रियर सेक्शन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. नई टेललाइट्स अब एक कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप के साथ आती हैं, जो कार की पूरी चौड़ाई को कवर करती हैं. यह डिजाइन एलिमेंट टाटा हैरियर और सफारी में पहले ही देखा जा चुका है. इसके अलावा, कार को नया ब्लू कलर भी मिल सकता है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देता है.

यहां देखें VIDEO

केबिन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

हालांकि कंपनी ने अभी तक इंटीरियर की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पंच फेसलिफ्ट के केबिन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा. इसमें अल्ट्रोज से ली गई बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट मिल सकता है. इसके अलावा, रोशन टाटा लोगो वाला नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी इस कार का हिस्सा बन सकता है. फीचर्स की लिस्ट को और मजबूत करने के लिए टाटा इसमें कई नए टेक्नोलॉजी अपडेट्स भी जोड़ सकती है.

इंजन में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव

Tata Punch Facelift के इंजन ऑप्शन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 88 हॉर्सपावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही CNG वेरिएंट भी जारी रहेगा, जो 73.5 हॉर्सपावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें: फोन आपका लेकिन कंट्रोल कर रहा कोई और, इन संकेतों को देखते ही हो जाएं सावधान