Tata Safari: सस्ते में मिल रहा पेट्रोल वर्जन, महिंद्रा की होगी हवा टाइट! जानें प्राइस डिटेल्स

Tata Safari Petrol Version Launched: भारतीय एसयूवी बाजार में टाटा मोटर्स ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है. लंबे समय से डीजल इंजन तक सीमित रही टाटा की आइकॉनिक थ्री-रो एसयूवी सफारी अब पेट्रोल अवतार में भी एंट्री कर चुकी है.

Tata Safari Petrol Version Launched Know Feature and specifications
Image Source: Tata Motors

Tata Safari Petrol Version Launched: भारतीय एसयूवी बाजार में टाटा मोटर्स ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है. लंबे समय से डीजल इंजन तक सीमित रही टाटा की आइकॉनिक थ्री-रो एसयूवी सफारी अब पेट्रोल अवतार में भी एंट्री कर चुकी है. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने न सिर्फ अपनी रेंज को विस्तार दिया है, बल्कि उन ग्राहकों को भी साधने की कोशिश की है जो पेट्रोल इंजन को ज्यादा किफायती और सुविधाजनक मानते हैं. दमदार परफॉर्मेंस, शानदार सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ नई टाटा सफारी पेट्रोल सेगमेंट में नई हलचल पैदा करने के लिए तैयार नजर आ रही है.


टाटा सफारी पेट्रोल को कंपनी ने आक्रामक कीमत पर बाजार में उतारा है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 25.19 लाख रुपये तक जाती है. डीजल मॉडल की तुलना में पेट्रोल वर्जन ज्यादा किफायती होने के चलते यह एसयूवी अब ज्यादा बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंच सकती है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है और डीलरशिप्स पर यह बिक्री के लिए उपलब्ध है.

नया टर्बो पेट्रोल इंजन

नई सफारी पेट्रोल में टाटा मोटर्स का 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पावर और स्मूदनेस का बेहतरीन संतुलन पेश करता है. यह इंजन 168 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर ड्राइविंग अनुभव मजबूत बनता है.

माइलेज और स्पीड में भी दम

टाटा मोटर्स के अनुसार, हाल ही में इंदौर स्थित NATRAX टेस्ट ट्रैक पर हुई टेस्टिंग के दौरान सफारी पेट्रोल ने 216 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल की. इतना ही नहीं, फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी इस एसयूवी ने सभी को चौंकाया है. कंपनी का दावा है कि सफारी पेट्रोल ने 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दर्ज किया है, जबकि हैरियर ने 25.9 किमी प्रति लीटर का सर्टिफाइड माइलेज हासिल कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है.

वेरिएंट्स और सीटिंग ऑप्शन

टाटा सफारी पेट्रोल को कई वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें स्मार्ट, प्योर एक्स, एडवेंचर एक्स प्लस, अकम्प्लिश्ड एक्स, अकम्प्लिश्ड एक्स प्लस, अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा और रेड डार्क शामिल हैं. चुनिंदा वेरिएंट्स में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. पूरी रेंज में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं.

सेफ्टी में भी अव्वल

सुरक्षा के मोर्चे पर भी टाटा सफारी पेट्रोल किसी से पीछे नहीं है. भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है. यह रेटिंग सफारी को परिवार के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प बनाती है.

प्रीमियम फीचर्स की भरमार

फीचर्स की बात करें तो नई सफारी पेट्रोल में 14.5 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा फ्रंट कैमरा वॉशर, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक IRVM के साथ इनबिल्ट डैशकैम, मेमोरी फंक्शन वाले ORVM, ऑटो रिवर्स डिप, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

इन एसयूवी से है सीधी टक्कर

इस कीमत रेंज में टाटा सफारी पेट्रोल का सीधा मुकाबला महिंद्रा की नई एक्सयूवी 7एक्सओ से माना जा रहा है. महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.66 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है, जबकि इसका ऑटोमैटिक वर्जन 21.97 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाता है. ऐसे में मिड-साइज और थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा अब और भी रोमांचक हो गई है.

यह भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगी Nissan Tekton, धांसू लुक और दमदार फीचर्स से होगी लैस, इंडियन मार्केट में कब होगी एंट्री?