भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज का रोमांच रांची की धरती पर पहले ही महसूस किया जाने लगा है. लेकिन मैदान पर मुकाबला शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने कैमरे के सामने अपनी एक अलग ही झलक दिखाई. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए फोटोशूट वीडियो में खिलाड़ी मैदान से अलग एक मजेदार और हल्का-फुल्का अंदाज़ पेश करते दिखे. जहां एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली प्रोफेशनल मोड में कैमरे का सामना कर रहे थे, वहीं ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह ने पूरे शूट को मनोरंजक बना दिया.
फोटोशूट के दौरान ऋषभ पंत के साथ जो हुआ वह सोशल मीडिया पर चर्चा का खास विषय बन गया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पंत जैसे नींद से सीधे उठकर आए हों. उनकी आंखें आधी बंद थीं और एक्सप्रेशन में हल्की सुस्ती झलक रही थी. जब फोटोग्राफर ने उनसे थोड़ी और मुस्कान के साथ फोटो देने का अनुरोध किया, तो पंत ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि वह अभी-अभी सोकर उठे हैं. उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
अर्शदीप की एनर्जी और रोहित-विराट का प्रोफेशनल अंदाज़
जहां पंत नींद से जूझते नज़र आए, वहीं अर्शदीप सिंह एकदम हाई एनर्जी में दिखे. उन्होंने कैमरे के सामने पोज़ दिया और बड़े ही कैज़ुअल अंदाज़ में कहा अगर फोटो सही नहीं आई तो दोबारा ले लेना! इस दौरान विराट कोहली अपने परिचित आत्मविश्वास और प्रोफेशनल स्टाइल में नजर आए. वहीं रोहित शर्मा ने फोटोग्राफर को यह समझाते हुए मजाक किया कि किस एंगल से तस्वीर ज्यादा बेहतरीन आ सकती है.
Lights 💡
— BCCI (@BCCI) November 29, 2025
Camera 📸
Action 🎬
A fun BTS sneak peek as #TeamIndia gets ready for the #INDvSA ODI series opener in Ranchi 🥳@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/JK2IdsxnJ8
वनडे सीरीज जीतना टीम इंडिया के लिए क्यों है बेहद जरूरी?
मस्ती और हंसी के इस माहौल के बीच एक बड़ी सच्चाई यह है कि टीम इंडिया पर दबाव काफी बढ़ गया है. दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से क्लीन स्वीप कर दिया था, जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों पर सवाल उठने लगे हैं. यहां तक कि उन्हें पद से हटाने की चर्चा भी गरम है. वनडे फॉर्मेट में भी भारत पिछली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के हाथों गंवा चुका है. ऐसे में यह सीरीज भारतीय टीम के लिए सिर्फ जीत भर नहीं, बल्कि खोए हुए भरोसे और लय को वापस पाने की जंग है. अगर इस बार भी नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में नहीं जाता, तो कोचिंग स्टाफ से लेकर खिलाड़ियों तक सभी पर दबाव और बढ़ जाएगा.
यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर ने विराट की दाढ़ी का उड़ाया मजाक, किंग कोहली ने हंसते-हंसते पकड़े घुटने, देखें VIDEO