आज ही करें ये 5 काम, फिर आधार कार्ड के साथ कोई नहीं कर पाएगा धोखाधड़ी; UIDAI की खास अपील

Aadhar Card: डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और होटल चेक-इन तक, लगभग हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है.

Tech 5 things no one will be able to commit fraud with Aadhaar card UIDAI special appeal
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Aadhar Card: डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और होटल चेक-इन तक, लगभग हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. लेकिन यही जरूरत इसे साइबर अपराधियों के लिए आसान निशाना भी बना देती है. अगर आधार गलत हाथों में चला जाए, तो आर्थिक नुकसान से लेकर पहचान की चोरी तक का खतरा पैदा हो सकता है.

इसी को देखते हुए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के जरिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और आधार को सुरक्षित रखने के लिए कुछ अहम उपाय साझा किए हैं.

UIDAI की चेतावनी: आधार है जरूरी सेवाओं का गेटवे

UIDAI ने ट्वीट में साफ कहा है कि आधार जरूरी सेवाओं तक पहुंच का माध्यम है, इसलिए इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है. ऑनलाइन स्कैम और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हर नागरिक को कुछ बुनियादी सावधानियां अपनानी चाहिए.

कभी भी OTP शेयर न करें

UIDAI ने सबसे अहम सलाह देते हुए कहा है कि आधार से जुड़ा OTP किसी के साथ साझा न करें.जब भी आपके आधार का कहीं इस्तेमाल किया जाता है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आता है. इस OTP के बिना कोई भी आधार का उपयोग नहीं कर सकता. ऐसे में OTP शेयर करना सीधे-सीधे फ्रॉड को न्योता देने जैसा है.

मास्क्ड आधार का करें इस्तेमाल

साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए UIDAI ने मास्क्ड आधार कार्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी है. मास्क्ड आधार में 12 अंकों का पूरा नंबर दिखाई नहीं देता, बल्कि केवल शुरुआती कुछ अंक ही नजर आते हैं. इससे आपकी पहचान सुरक्षित रहती है. आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते हैं.

बायोमेट्रिक लॉक करना है बेहद जरूरी

UIDAI के मुताबिक, आधार बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा बेहद कारगर है. इसके जरिए आप अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस डेटा को लॉक कर सकते हैं, ताकि कोई भी आपके बायोमेट्रिक्स का गलत इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन न कर सके. यह सुविधा नए आधार ऐप के माध्यम से उपलब्ध है.

आधार की जानकारी ऑनलाइन पोस्ट न करें

UIDAI ने लोगों को चेतावनी दी है कि आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पोस्ट न करें. यह संवेदनशील डेटा है और सार्वजनिक होने पर आपके लिए साइबर खतरे का कारण बन सकता है.

शिकायत कहां करें?

अगर आपको आधार से जुड़ी किसी भी तरह की धोखाधड़ी या दुरुपयोग का शक हो, तो तुरंत रिपोर्ट करें...

साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930

UIDAI हेल्पलाइन: 1947

ईमेल: help@uidai.gov.in

यह भी पढ़ें- 'हमारी सरकार को धार 370 की दीवार गिराने...', राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के मौके पर बोले पीएम मोदी