IPhone 18 Pro Specifications: टेक दुनिया में एक बार फिर Apple का नया फ्लैगशिप फोन चर्चा में है. iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लगातार नए लीक्स सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फोन में नया चिपसेट, बेहतर कैमरा और ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है. लॉन्च से पहले ही यूजर्स के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है.
A20 Pro चिप और डिस्प्ले में बड़ा बदलाव
लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो करीब 15% तक तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देगा. फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा.
इसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी. इसके अलावा इसमें 12GB RAM मिलने की उम्मीद है, जिससे AI फीचर्स और स्मार्ट Siri और बेहतर काम करेंगे. बैटरी करीब 5100mAh हो सकती है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है.
कैमरा और सेल्फी में बड़ा अपग्रेड
कैमरे की बात करें तो iPhone 18 Pro में ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिल सकता है. इस बार मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है, जिससे फोटो में लाइट और डेप्थ कंट्रोल बेहतर होगा.
फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड हो सकता है और 24MP तक जा सकता है. इससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी पहले से बेहतर होगी. लो-लाइट में भी फोटो ज्यादा क्लियर और शार्प आ सकती है.
डिजाइन, कीमत और लॉन्च टाइम
डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. यह काफी हद तक iPhone 17 Pro जैसा ही रहेगा, लेकिन थोड़ा रिफाइन किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार Dynamic Island छोटा हो सकता है, क्योंकि Face ID को अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में शिफ्ट किया जा सकता है. नया कलर ऑप्शन भी आ सकता है, जिसमें डार्क बर्गंडी शामिल है.
भारत में इसकी कीमत करीब ₹1,34,900 से शुरू हो सकती है, जबकि Pro Max की कीमत ₹1,54,900 तक जा सकती है. लॉन्च सितंबर 2026 के पहले हफ्ते (3 से 9 सितंबर के बीच) होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा; गुफा से पहली तस्वीर आई सामने