Zero-Day Attack: अगर आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या इंटरनेट ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियों Apple और Google ने एक गंभीर साइबर हमले के बाद इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं. दोनों कंपनियों ने स्वीकार किया है कि हैकर्स उनके प्लेटफॉर्म में मौजूद ऐसी खामियों का फायदा उठा रहे थे, जिनकी जानकारी पहले किसी को नहीं थी.
इस तरह के हमलों को Zero-Day Attack कहा जाता है, जो यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं. इस साइबर अटैक की चपेट में iPhone, Android फोन, Google Chrome और Apple Safari जैसे बड़े प्लेटफॉर्म आए हैं. कंपनियों ने साफ कहा है कि अगर यूजर्स ने तुरंत अपने डिवाइस अपडेट नहीं किए, तो उनका डेटा और प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है.
Zero-Day Attack क्या होता है और क्यों है खतरनाक?
Zero-Day Vulnerability वह तकनीकी खामी होती है, जिसके बारे में सॉफ्टवेयर कंपनी को खुद पता नहीं होता. हैकर्स इस कमजोरी का इस्तेमाल तब कर लेते हैं, जब तक कंपनी उसका समाधान यानी पैच जारी नहीं करती. यही वजह है कि ऐसे हमले बेहद खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि यूजर्स को पता भी नहीं चलता और उनका फोन या कंप्यूटर हैक हो सकता है. इस मामले में भी हैकर्स ने पैच जारी होने से पहले ही इन खामियों का फायदा उठा लिया था.
Google Chrome में खामी से मचा हड़कंप
Google ने अपने लोकप्रिय ब्राउजर Chrome के लिए कई सिक्योरिटी फिक्स जारी किए हैं. कंपनी ने पुष्टि की है कि इनमें से कम से कम एक खामी का इस्तेमाल हैकर्स पहले ही कर चुके थे. शुरुआत में Google ने हमले की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, जिससे खतरे की गंभीरता को लेकर चिंता और बढ़ गई. बाद में साफ हुआ कि यह एक एक्टिव Zero-Day बग था, जिसका इस्तेमाल कर साइबर हमलावर यूजर्स के सिस्टम तक पहुंच बना सकते थे.
Apple की सिक्योरिटी टीम ने किया बड़ा खुलासा
इस साइबर खतरे का पता लगाने में Apple की सिक्योरिटी इंजीनियरिंग टीम और Google के Threat Analysis Group (TAG) ने मिलकर काम किया. TAG आमतौर पर ऐसे साइबर हमलों पर नजर रखती है, जो सरकार समर्थित हैकर्स या प्रोफेशनल स्पाइवेयर ग्रुप्स से जुड़े होते हैं. यही वजह है कि इस हमले को सामान्य साइबर अपराध की बजाय स्टेट-स्पॉन्सर्ड या हाई-लेवल टारगेटेड अटैक माना जा रहा है.
Apple डिवाइसेज पर भी बड़ा खतरा
Google के साथ-साथ Apple ने भी लगभग अपने सभी प्रमुख डिवाइसेज के लिए इमरजेंसी अपडेट जारी किए हैं. इनमें शामिल हैं:
Apple ने iOS और iPadOS में पाई गई दो गंभीर खामियों को ठीक किया है. कंपनी का कहना है कि इन कमजोरियों का इस्तेमाल खास तौर पर iOS 26 से पुराने वर्जन पर चल रहे डिवाइसेज के खिलाफ किया गया हो सकता है.
क्या सरकारी निगरानी या स्पाइवेयर से जुड़ा है मामला?
Apple ने संकेत दिए हैं कि ये हमले आम यूजर्स को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि चुनिंदा लोगों को टारगेट करने के लिए किए गए थे. ऐसे हमलों में आमतौर पर:
को निशाना बनाया जाता है. माना जा रहा है कि यह मामला सरकारी निगरानी अभियानों या NSO Group और Paragon Solutions जैसी स्पाइवेयर कंपनियों से जुड़ा हो सकता है, जो एडवांस्ड सर्विलांस टूल्स बनाती हैं.
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
Apple और Google दोनों ने साफ तौर पर यूजर्स को चेतावनी दी है कि वे अपने सभी डिवाइसेज को तुरंत लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पर शिफ्ट करें. अपडेट न करने की स्थिति में:
कंपनियों का कहना है कि यही एकमात्र तरीका है जिससे इस Zero-Day खतरे से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है.
क्यों जरूरी है तुरंत अपडेट करना?
आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में Zero-Day जैसे साइबर हमले सिर्फ टेक्निकल समस्या नहीं, बल्कि प्राइवेसी और सुरक्षा का बड़ा खतरा हैं. Apple और Google की यह इमरजेंसी चेतावनी साफ संकेत है कि अब लापरवाही भारी पड़ सकती है.
यह भी पढे़ं- आपने वादा किया था... इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा ने एलन मस्क को कौन-सा प्रॉमिस दिलाई याद