सावधान! iPhone यूजर्स के खिलाफ नया स्कैम, ईमेल के जरिए दी जा रही फर्जी चेतावनी; ऐसे करें बचाव

IPhone ICloud Scam: IPhone यूजर्स को इन दिनों एक नए स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है. साइबर ठग लोगों का पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डेटा चुराने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं.

Tech Attention New scam against iPhone users fake warning being given through email protect yourself
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

IPhone ICloud Scam: IPhone यूजर्स को इन दिनों एक नए स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है. साइबर ठग लोगों का पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डेटा चुराने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं. इस स्कैम में यूजर को एक फर्जी ईमेल भेजा जाता है. इसमें लिखा होता है कि आपका iCloud स्टोरेज फुल हो गया है. 

अगर आपने तुरंत इसे अपग्रेड नहीं किया, तो आपके फोटो, वीडियो और बैकअप फाइल्स डिलीट हो जाएंगे. ईमेल में एक लिंक या बटन दिया जाता है, जिस पर क्लिक करके स्टोरेज अपग्रेड करने को कहा जाता है. लेकिन असल में यह लिंक नकली वेबसाइट का होता है.

कैसे काम करता है यह स्कैम?

  • सबसे पहले यूजर को ईमेल मिलता है
  • उसमें 24-48 घंटे की डेडलाइन दी जाती है
  • नीचे “Upgrade Now” जैसा बटन होता है
  • जैसे ही यूजर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है
  • अगर वहां अपनी डिटेल्स या पेमेंट जानकारी डाल दी, तो डेटा चोरी हो सकता है

स्कैमर्स कैसे दबाव बनाते हैं?

स्कैमर्स लोगों को डराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं:

  • अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी
  • फोटो और वीडियो डिलीट होने का डर
  • बार-बार ईमेल भेजकर जल्द फैसला लेने का दबाव

ये ईमेल देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं और इनमें Apple की तरह ही डिजाइन और लोगो होता है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं.

बचने के आसान तरीके

  • किसी भी अनजान ईमेल या मैसेज को तुरंत भरोसा न करें
  • ऐसे ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें
  • अपनी पर्सनल या बैंक डिटेल्स कहीं भी शेयर न करें
  • iCloud स्टोरेज चेक करने के लिए सीधे फोन की सेटिंग में जाएं
  • याद रखें, Apple कभी भी बार-बार ईमेल भेजकर पेमेंट के लिए दबाव नहीं बनाता

अगर आपको ऐसा कोई ईमेल मिले, तो घबराएं नहीं. पहले जांच करें और फिर ही कोई कदम उठाएं. थोड़ी सावधानी से आप इस तरह के स्कैम से आसानी से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, दो बेटियों प्रतिभा सिंह और खुशी राय ने किया टॉप