Iphone 18 News: Apple के बारे में इस हफ्ते कई बड़ी और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. टेक विश्लेषकों की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में कंपनी की रणनीति में कई बदलाव होने वाले हैं, जिनमें iPhone लाइनअप, iOS प्लेटफॉर्म, MacBook श्रृंखला और AI की दिशा शामिल है. इसके अलावा गेमिंग एप और एपल आर्केड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जो यूजर्स के अनुभव को प्रभावित कर सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार Apple इस साल स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा. इसके बजाय कंपनी केवल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और संभावित फोल्डेबल iPhone को अपनी पारंपरिक फॉल लॉन्च इवेंट में पेश करने की योजना बना रही है.
बेस iPhone 18 को अगले साल, 2027 की पहली तिमाही तक टाल दिया गया है. इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य हाई-परफॉर्मेंस Pro मॉडल्स पर फोकस बनाए रखना है. इस रणनीति के तहत Apple चाहती है कि प्रो यूजर्स को उच्च स्तर की प्रोसेसिंग पावर और नए फीचर्स मिलें, जबकि बेस मॉडल को बाद में पेश कर मास मार्केट में संतुलन बनाया जाए.
iOS 26.3 अपडेट: iPhone से Android की ओर डेटा ट्रांसफर
iOS प्लेटफॉर्म के लिए एक और बड़ा बदलाव iOS 26.3 अपडेट में देखने को मिलेगा. इस अपडेट में iPhone से Android डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर करने का ऑफिशियल फीचर जोड़ा जाएगा.
इस बदलाव का मतलब यह है कि यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के iPhone से Android और Android से iPhone आसानी से स्विच कर सकेंगे. Google ने भी Android में इसी तरह का फीचर जोड़ा है, जिससे दोनों प्लेटफॉर्म के बीच डेटा ट्रांसफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा. यह कदम Apple के पारंपरिक ‘एपल-इकोसिस्टम बंद’ दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
MacBook लाइनअप में अपडेट: प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस में सुधार
Apple 2026 में MacBook श्रृंखला में भी कई सुधार करने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी तीन वेरिएंट्स पर काम कर रही है: MacBook Air, बजट 12-इंच MacBook और हाई-एंड MacBook Pro.
14-इंच और 16-इंच MacBook Pro मॉडल्स में नए M5 Pro और M5 Max चिप्स दिए जाएंगे. डिज़ाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन परफॉर्मेंस, SSD स्पीड और मेमोरी बैंडविड्थ में सुधार के चलते यूजर्स को तेज़ और स्मूथ अनुभव मिलेगा.
Apple की AI रणनीति: सीमित निवेश, लेकिन भविष्य की तैयारी
जहां बाकी टेक दिग्गज कंपनियां AI पर भारी निवेश कर रही हैं, Apple का दृष्टिकोण थोड़ा अलग है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ने AI पर सीमित खर्च किया है, जिससे उसके पास अब भी 130 अरब डॉलर से ज्यादा का कैश रिजर्व उपलब्ध है.
यह रणनीति कंपनी को भविष्य में AI स्टार्टअप्स को खरीदने या पार्टनरशिप करने में सक्षम बनाएगी. हालांकि, इस वजह से बाजार में Apple के AI उत्पादों को लेकर संदेह भी बढ़ा है.
गेमिंग ऐप और Apple Arcade: यूजर्स में असंतोष
iOS 26 के साथ Apple ने नया Games ऐप पेश किया, लेकिन यह यूजर्स को पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाया. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप में गेमिंग अनुभव की तुलना में विज्ञापन और माइक्रो-ट्रांजैक्शन ज्यादा दिखाई देते हैं. Apple Arcade पर निर्भरता भी कुछ यूजर्स को खल रही है. गेमिंग कम्युनिटी ने इस ऐप की सीमाओं और विज्ञापन के दबाव पर चिंता जताई है.
ये भी पढ़ें- भारत के इन राज्यों में 5 दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, क्या है वजह?