करोड़ों क्रिएटर्स Instagram से जमकर कर रहे हैं कमाई, जानें 10 हजार व्यूज पर मिलते हैं कितने पैसे

Instagram Earnings: आज के डिजिटल दौर में Instagram केवल फोटो और वीडियो शेयर करने तक सीमित नहीं रह गया है. यह प्लेटफॉर्म अब लाखों लोगों के लिए इनकम का एक जरिया बन चुका है.

Tech Crores creators earning a lot from Instagramhow much money they get for 10 thousand views
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Instagram Earnings: आज के डिजिटल दौर में Instagram केवल फोटो और वीडियो शेयर करने तक सीमित नहीं रह गया है. यह प्लेटफॉर्म अब लाखों लोगों के लिए इनकम का एक जरिया बन चुका है. खासकर Reels के आने के बाद छोटे और नए क्रिएटर्स के लिए भी पहचान और कमाई दोनों के रास्ते खुले हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है कि अगर किसी Reel या वीडियो पर 10 हजार व्यूज आ जाएं, तो उससे कितनी कमाई हो सकती है.

भारत में Instagram व्यूज के बदले हर यूजर को सीधे पैसे नहीं देता. यानी ऐसा नहीं है कि 10 हजार व्यूज पूरे होते ही आपके अकाउंट में पैसा अपने आप आ जाएगा. Instagram के कुछ मोनेटाइजेशन फीचर्स जैसे बोनस या ऐड रेवेन्यू कुछ देशों और चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन भारत में फिलहाल यह सुविधा सभी के लिए लागू नहीं है. इसलिए यहां कमाई का तरीका अप्रत्यक्ष होता है.

भारत में Instagram से कमाई कैसे होती है

भारत में Instagram क्रिएटर्स की कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सर्ड कंटेंट होता है. अगर आपकी Reel पर करीब 10 हजार व्यूज आते हैं और आपकी ऑडियंस एक्टिव रहती है, तो छोटे या मिड-लेवल ब्रांड आपसे संपर्क कर सकते हैं. आमतौर पर इस लेवल के क्रिएटर को एक प्रमोशनल Reel या पोस्ट के लिए कुछ सौ से लेकर कुछ हजार रुपये तक मिल सकते हैं. यह रकम आपकी कंटेंट कैटेगरी, फॉलोअर्स की क्वालिटी और एंगेजमेंट पर निर्भर करती है.

Affiliate Marketing से कमाई का तरीका

Instagram से पैसे कमाने का एक और पॉपुलर तरीका Affiliate Marketing है. इसमें क्रिएटर किसी प्रोडक्ट या सर्विस का लिंक अपनी Reel, स्टोरी या बायो में शेयर करता है. अगर 10 हजार व्यूज में से कुछ लोग उस लिंक के जरिए खरीदारी करते हैं, तो हर सेल पर क्रिएटर को कमीशन मिलता है. कई बार सही ऑडियंस और सही प्रोडक्ट होने पर यह कमाई ब्रांड डील से भी ज्यादा हो सकती है.

सिर्फ व्यूज नहीं, एंगेजमेंट भी है जरूरी

Instagram पर कमाई केवल व्यूज की संख्या पर निर्भर नहीं करती. आपकी Reel पर लोग कितना रिएक्ट कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं, शेयर कर रहे हैं या सेव कर रहे हैं, यह सब बहुत मायने रखता है. इसके अलावा आपकी ऑडियंस किस देश से है, आपका कंटेंट किस niche से जुड़ा है और आपका अकाउंट कितना भरोसेमंद है, ये सभी फैक्टर कमाई को प्रभावित करते हैं.

10 हजार व्यूज से कमाई क्यों अलग-अलग हो सकती है

हर क्रिएटर की कमाई एक जैसी नहीं होती. किसी के 10 हजार व्यूज पर कुछ सौ रुपये मिलते हैं, तो किसी को इससे ज्यादा भी मिल सकता है. इसकी वजह यह है कि ब्रांड्स सिर्फ व्यूज नहीं देखते, बल्कि यह भी देखते हैं कि आपकी ऑडियंस उनके प्रोडक्ट में दिलचस्पी लेगी या नहीं. इसलिए क्वालिटी कंटेंट और सही niche बहुत जरूरी हो जाती है.

Instagram से ज्यादा पैसे कमाने के लिए क्या जरूरी है

अगर कोई क्रिएटर Instagram से अच्छी और स्थायी कमाई करना चाहता है, तो उसे लगातार क्वालिटी कंटेंट बनाना होगा. एक तय niche पर काम करना, ऑडियंस के साथ बातचीत बढ़ाना और ट्रेंड्स को समझना बहुत जरूरी है. जैसे-जैसे आपका अकाउंट ग्रो करेगा और लोगों का भरोसा बनेगा, वैसे-वैसे ब्रांड्स खुद आपसे जुड़ने लगेंगे.

ये भी पढ़ें- अब हिन्दी में रिलीज होगी 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है इतना तगड़ा कलेक्शन