29 मई से पहले क्यों कांप उठा लालू परिवार? ऐश्वर्या के इस बयान से तेज प्रताप यादव को हो जाएगी जेल?

तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी. यह शादी अब तलाक की कगार पर है. ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनकी मां राबड़ी देवी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शामिल हैं.

tej Pratap Yadav and Aishwarya divorce case 29th may hearing
Image Source: Social Media

राजनीति और पारिवारिक रिश्तों का जब टकराव होता है, तो असर गहरा और दूरगामी होता है. कुछ ऐसा ही नज़ारा इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर दिख रहा है, जहां पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को न सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है, बल्कि उन्हें परिवार से भी अलग करने का ऐलान कर दिया है.

लालू यादव ने तेज प्रताप पर "पारिवारिक उसूलों के खिलाफ जाने" का आरोप लगाया है, लेकिन यह सिर्फ एक राजनीतिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं लगती. इसके पीछे एक जटिल पारिवारिक विवाद और निजी रिश्तों की परतें छिपी हैं, जो अब सार्वजनिक हो चुकी हैं.

निजी जीवन की उलझनों का असर

तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी. यह शादी अब तलाक की कगार पर है. ऐश्वर्या ने तेज प्रताप और उनकी मां राबड़ी देवी पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें मारपीट और मानसिक प्रताड़ना शामिल हैं.

29 मई को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले की सुनवाई होनी है. लेकिन इस सुनवाई से पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके तहलका मचा दिया. उन्होंने एक महिला, अनुष्का यादव, के साथ 12 साल पुराने रिश्ते की बात स्वीकारी. यही नहीं, सामने आई तस्वीरों में अनुष्का की मांग में सिंदूर भी देखा गया और करवा चौथ का व्रत करते हुए तस्वीरें भी वायरल हो गईं.

क्या यह दूसरा विवाह है?

अगर तेज प्रताप ने अनुष्का यादव से शादी की है, तो यह हिंदू विवाह अधिनियम का सीधा उल्लंघन है क्योंकि उनका तलाक अभी तक नहीं हुआ है. ऐसे में उन पर बिगै़र तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लग सकता है, जिसकी सजा जेल तक हो सकती है. यह मामला न सिर्फ कानूनी बल्कि राजनीतिक भी बनता जा रहा है. अगर ऐश्वर्या राय विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करती हैं, तो तेज प्रताप की विधायकी भी खतरे में पड़ सकती है.

कठघरे में लालू परिवार

तेज प्रताप के इस निजी विवाद ने लालू परिवार को कठघरे में ला खड़ा किया है. जब ऐश्वर्या पर हिंसा के आरोप लगे थे, तब पार्टी और परिवार चुप क्यों था? अगर तेज प्रताप का रिश्ता पहले से अनुष्का के साथ था, तो 2018 में उनकी शादी क्यों कराई गई? लालू यादव के अचानक तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से निकालना इन सभी सवालों को और गहरा कर देता है.

अब क्या आगे?

तेज प्रताप यादव ने पहले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दूसरा ट्वीट कर सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और तस्वीरों को एडिट कर साजिशन फैलाया गया. लेकिन सवाल यह है कि अगर यह साजिश थी, तो फिर लालू यादव ने इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों की? तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले को "निजी मसला" कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब जब मामला कोर्ट, मीडिया और जनता के सामने है, तो चुप रहना भी एक तरह का जवाब बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या से तलाक, वर्दी वाले को नचवाया.. लालू परिवार के लिए गले की फांस बने तेज प्रताप, कई बार खड़ी कर चुके हैं मुसीबत