Tej Pratap Yadav: पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में बड़ी चोरी की घटना हुई है. इस मामले में आरोप उनके निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय पर लगाया गया है. तेज प्रताप यादव की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तेज प्रताप यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 42, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद गायब हैं. यह रकम अलमारी में रखी हुई थी. इसके अलावा 2 तोला सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी भी नहीं मिली.
कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोरी
नकदी और जेवरात के अलावा कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी गायब बताए गए हैं. शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान में शामिल हैं:
पीए पर लगाया चोरी का आरोप
तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है. बताया गया है कि मोतीलाल राय वैशाली जिले का रहने वाला है और काफी समय से उनके साथ काम कर रहा था.
ड्राइवर और सहयोगी ने देखा भागते हुए
शिकायत के मुताबिक 22 जून की रात करीब 11:30 बजे तेज प्रताप यादव के ड्राइवर अनिल यादव और उनके सहयोगी विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ आवास की बाउंड्री वॉल फांदकर जाते हुए देखा था.
इसके बाद जब घर के अंदर सामान की जांच की गई तो नकदी, जेवर और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले.
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. पुलिस ने चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
तेज प्रताप यादव ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चोरी हुए 20 लाख रुपये समेत सभी सामान बरामद करने की मांग की है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- Weather: आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश... दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट