नई दिल्ली: दिल्ली की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. यहां स्थित पत्ते शाह दरगाह परिसर के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दरगाह में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए. इस घटना ने न सिर्फ इलाके में अफरा-तफरी मचा दी बल्कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी दहशत फैला दी.