iPhone की बैटरी को खराब करती हैं 4 आदतें, भूलकर भी न करें ये गलतियां, सालों-साल चलेगा मोबाइल

मोबाइल फोन का इस्तेमाल जितना आसान है, उसकी बैटरी का सही रखरखाव उतना ही जरूरी है. कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें, जैसे फोन को लगातार चार्ज पर लगाना या गलत चार्जर का इस्तेमाल, बैटरी की उम्र घटा देते हैं.

These mistakes can harm your iPhone battery remember these charging tips
Image Source: Social Media

आज के दौर में मोबाइल फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, खासकर आईफोन जैसे स्मार्ट डिवाइस. लेकिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल जितना आसान है, उसकी बैटरी का सही रखरखाव उतना ही जरूरी है. कई बार हमारी छोटी-छोटी आदतें, जैसे फोन को लगातार चार्ज पर लगाना या गलत चार्जर का इस्तेमाल, बैटरी की उम्र घटा देते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका आईफोन लंबे समय तक सही चले, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है.

फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जर में लगाना बंद करें

बहुत से लोग सोचते हैं कि फोन को 100% चार्ज करना जरूरी है, लेकिन लगातार फुल चार्जिंग पर फोन लगाकर रखना आपके आईफोन की बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से बैटरी के अंदर गर्माहट और तनाव बढ़ता है, जो बैटरी की क्षमता कम कर देता है. टेक विशेषज्ञों की सलाह है कि आप अपने फोन को 80% तक ही चार्ज करें, इससे बैटरी की लाइफ बेहतर बनी रहती है.

सोते समय फोन को चार्जर से लगाना बंद करें

रातभर फोन को चार्जर में लगाकर सोना भी बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि आजकल के स्मार्टफोन में ऑटो कट फीचर होता है, जो बैटरी फुल होते ही चार्जिंग बंद कर देता है, लेकिन बार-बार रातभर चार्जिंग करने से बैटरी पर नकारात्मक असर पड़ता है. बेहतर होगा कि आप सोने से पहले फोन को चार्ज करें और सुबह उठते ही चार्जर से हटा दें.

केवल ऑरिजनल और कंपेटिबल चार्जर का ही इस्तेमाल करें

फोन की बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा अपने आईफोन के साथ आए हुए ऑरिजनल चार्जर का ही उपयोग करें. बाजार में कई नकली और सस्ते चार्जर उपलब्ध हैं, जो न केवल फोन की चार्जिंग धीमी कर देते हैं, बल्कि आपके फोन की बैटरी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. खराब क्वालिटी के चार्जर से न सिर्फ चार्जिंग इशू होते हैं, बल्कि यह फोन में गर्माहट और बैटरी फटने जैसी गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है.

गर्म जगह पर फोन को चार्ज करने से बचें

बैटरी को बेहतर बनाए रखने के लिए फोन को हमेशा ठंडी और छांव वाली जगह पर ही चार्ज करें. ज्यादा गर्मी में फोन की बैटरी को चार्ज करना मुश्किल हो जाता है, और कई बार फोन खुद चार्जिंग बंद कर देता है. इसलिए, फोन को सीधे धूप या गर्म स्थान से दूर रखें ताकि बैटरी ठीक से काम कर सके.

ये भी पढ़ें: लाखों iPhone यूजर्स के लिए बड़ा खतरा! जल्द काम करना बंद कर देगा मोबाइल! सरकार ने जारी किया अलर्ट