एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले तिलक वर्मा का हैदराबाद लौटने पर भव्य स्वागत हुआ.
हैदराबाद एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में प्रशंसक जमा हुए. ढोल-नगाड़ों की गूंज और जोरदार नारों के बीच फैंस ने तिलक का गर्मजोशी से अभिनंदन किया. एयरपोर्ट पर तिलक वर्मा की एक झलक पाने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा नजर आया.