Year-Ender 2025: 2025 भारतीय टू-व्हीलर बाजार के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ है, क्योंकि इस साल कई नए और दमदार बाइक्स ने लॉन्च होकर सभी का ध्यान खींचा. चाहे एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक हो, एडवेंचर टूरर, या फिर प्रीमियम परफॉर्मेंस मशीन, सभी सेगमेंट्स में कंपनियों ने अपनी बेहतरीन बाइक्स पेश की. इन बाइक्स में नए और बेहतर इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी, राइड मोड्स और सेफ्टी फीचर्स ने इसे और भी आकर्षक बना दिया.
Honda CB125 Hornet
2025 की सबसे चर्चित 125cc बाइक रही Honda CB125 Hornet, जिसने साबित कर दिया कि छोटी इंजन वाली बाइक्स भी प्रीमियम फील और बेहतरीन परफॉर्मेंस दे सकती हैं. इसमें USD फ्रंट फोर्क्स, फुल LED लाइटिंग और TFT डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में एक अलग ही पहचान दिलाते हैं. इसका इंजन न केवल स्मूद है, बल्कि शहर की राइडिंग और हल्की हाईवे राइड के लिए भी बेहतरीन है. TVS Raider और Hero Xtream जैसे मॉडल्स से मुकाबला करती यह बाइक राइडर्स को एक नया अनुभव देती है.
KTM 390 Adventure
KTM 390 Adventure ने 2025 में एंट्री की और आते ही एडवेंचर बाइक सेगमेंट में हलचल मचा दी. इसमें 399cc का पावरफुल इंजन है, जो 45hp की पावर जनरेट करता है. एडजस्टेबल सस्पेंशन, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल ऑफ-रोड मोड्स और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ यह बाइक लंबी दूरी की टूरिंग और ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन गई है. यह बाइक Royal Enfield Himalayan 450 को कड़ी टक्कर दे रही है. अगर आप एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकिन हैं, तो यह बाइक आपकी पहली पसंद बन सकती है.
TVS Apache RTX 300
TVS Apache RTX 300 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया और यह कंपनी की पहली फुल-फ्लेज्ड एडवेंचर बाइक बन गई है. इसमें 299cc का इंजन है, जो 35hp की पावर उत्पन्न करता है. इस बाइक में TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, स्विचेबल ABS और मजबूत बॉडी दी गई है. इसकी कीमत ₹1.99 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह KTM और Royal Enfield की एडवेंचर बाइक्स को सीधी टक्कर देती है. इस बाइक का डिजाइन और फीचर्स इसे एक बेहतरीन एडवेंचर मोटरसाइकिल बनाते हैं.
Royal Enfield Classic 650
Royal Enfield Classic 650 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और मार्च 2025 में लॉन्च होते ही यह बाइक्स के शौकिनों का दिल जीतने में कामयाब हो गई. इसमें 648cc का पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो बेहतरीन पावर और रिच साउंड देता है. इसके रेट्रो डिजाइन के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है. अगर आप क्लासिक स्टाइल और ज्यादा पावर के साथ बाइक चलाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
Aprilia Tuono 457
Aprilia Tuono 457 ने फरवरी 2025 में लॉन्च होते ही प्रीमियम नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक के सेगमेंट में हलचल मचा दी. इसमें 457cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन है, जो 47hp की पावर जनरेट करता है. क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और शानदार हैंडलिंग इसे KTM 390 Duke की एक मजबूत प्रतिद्वंदी बनाती है. अगर आप हाई परफॉर्मेंस और जबरदस्त राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Aprilia Tuono 457 आपके लिए आदर्श विकल्प हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुईं ये 5 धाकड़ कारें, दमदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स से रही लैस