Toxic Vs Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा महा क्लैश, यश और रणवीर सिंह के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?

Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: 2026 का मार्च महीने का सबसे बड़ा मुकाबला तय हो चुका है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और यश की फिल्म टॉक्सिक दोनों ही 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली हैं, और इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Clash Ranveer Singh and Yash
Image Source: Social Media

Toxic Vs Dhurandhar 2 Clash: 2026 का मार्च महीने का सबसे बड़ा मुकाबला तय हो चुका है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और यश की फिल्म टॉक्सिक दोनों ही 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली हैं, और इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर रणवीर सिंह की धुरंधर के पहले भाग की जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस को अब पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है, वहीं यश की टॉक्सिक का टीजर रिलीज होने के बाद इसकी क्रेज़ भी बढ़ गई है. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक तूफान लाने के लिए तैयार हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस दोनों फिल्मों को लेकर खूब चर्चाएं कर रहे हैं और दोनों फिल्मों का नाम मिलाकर एक नया नाम बना दिया है - 'धुराक्सिक'. यूजर्स ने इन दोनों फिल्मों के मिलेजुले प्रभाव और उत्साह को एक ही नाम से पहचान दी है. एक तरफ जहां टॉक्सिक के टीजर में यश का बोल्ड और दमदार अभिनय देखने को मिला है, वहीं धुरंधर 2 को लेकर भी फैंस का कहना है कि यह फिल्म बहुत ही रियलिस्टिक एक्शन और रोमांच से भरी होगी.

टॉक्सिक-धुरंधर 2 को लेकर फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- टॉक्सिक का टीजर देखा. ये अच्छा लग रहा है, लेकिन आप क्या सोचते हो. धुरंधर 2 को ये बीट कर पाएगी? 19 मार्च 2026 को देखते हैं क्या होता है. फैंस का कहना है कि धुरंधर 2 ज्यादा चलेगी क्योंकि धुरंधर 2 को आप फैमिली के साथ देख सकते हैं. एक यूजर ने लिखा- धुरंधर 2 को आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. लेकिन टॉक्सिक को नहीं. इसका असर कलेक्शन पर पड़ेगा. मैं निराश हूं क्योंकि टॉक्सिक से अच्छी स्क्रिप्ट की उम्मीद थी. एक ने लिखा- धुरंधर टॉक्सिक को खा जाएगी.

दूसरे यूजर ने लिखा- धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों ही बाकी इंडियन फिल्मों से अलग लग रही हैं. और ये ही इंडियन ऑडियंस फिल्ममेकर्स चाहती हैं थिएटर वॉच वैल्यू. ये शर्म की बात है कि दोनों फिल्में एक दिन रिलीज हो रही है. इसे क्लैश के तौर पर मत लीजिए. दोनों फिल्मों को सपोर्ट कीजिए. एक यूजर ने लिखा- धुरंधर के लिए हेल्दी कॉम्प्टिशन है.

ये भी पढ़ें: Ikkis BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तरस रही अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस'; जानें 7 दिन का कलेक्शन