Toyota EV Launch: टोयोटा की इलेक्ट्रिक दुनिया में दमदार एंट्री, जानिए फीचर्स से लेकर रेंज तक सबकुछ

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार अब और तेज होने वाली है. टोयोटा ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश कर दी है.

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Launch Know price and specifications in hindi
Image Source: Social Media

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार अब और तेज होने वाली है. टोयोटा ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश कर दी है. कंपनी ने Toyota Urban Cruiser Ebella EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर EV सेगमेंट में कदम रख दिया है. यह एसयूवी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो भरोसेमंद ब्रांड के साथ लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और दमदार सेफ्टी की तलाश में हैं.

Urban Cruiser Ebella EV असल में मारुति e-Vitara का ही रिबैज्ड मॉडल है, जिसे टोयोटा ने अपने अलग डिजाइन टच और ब्रांड आइडेंटिटी के साथ पेश किया है. कंपनी ने 20 जनवरी से इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के जरिए कराया जा सकता है. हालांकि, फिलहाल इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी प्राइसिंग सामने आएगी.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस में कितना दम?

टोयोटा ने Urban Cruiser Ebella EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ उतारा है. इसमें 49kWh और 61kWh के बैटरी पैक मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है, जो इसे अपने सेगमेंट की मजबूत दावेदार बनाती है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 128kW की पावर और 189Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे शहर के साथ-साथ हाईवे ड्राइव भी स्मूद और पावरफुल रहती है. यह कार लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है और DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि इसमें बैटरी हीटिंग और कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो मौसम के अनुसार बैटरी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखता है.

डिजाइन में फ्यूचर का अहसास

Urban Cruiser Ebella EV का डिजाइन पूरी तरह मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक नजर आता है. फ्रंट में स्लिम और सेगमेंटेड LED DRL, ट्राएंगुलर शेप की हेडलाइट्स और बीच में दी गई ब्लैक स्ट्रिप इसे एक यूनिक पहचान देती है. स्मूद फ्रंट बंपर और साइड में वर्टिकल एयर वेंट इसे एयरोडायनामिक लुक देते हैं. SUV की मजबूती दिखाने के लिए चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग दी गई है. पीछे की ओर C-पिलर में छुपे डोर हैंडल और सेगमेंटेड टेललैंप इसे प्रीमियम फील देते हैं.

कलर ऑप्शन में भी भरपूर चॉइस

टोयोटा ने इस इलेक्ट्रिक SUV को कुल 9 रंगों में पेश किया है. इसमें 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन शामिल हैं, जिनमें कैफे व्हाइट, ब्लूश ब्लैक, गेमिंग ग्रे, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर शामिल हैं. इसके अलावा 4 ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं, जिनमें ब्लैक रूफ के साथ कैफे व्हाइट, लैंड ब्रीज ग्रीन, स्पोर्टिन रेड और एंटाइसिंग सिल्वर जैसे शेड्स मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं.

इंटीरियर में टेक्नोलॉजी और लग्जरी का मेल

Ebella EV का केबिन पूरी तरह हाई-टेक और आरामदायक बनाया गया है. इसमें 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट इसे आज के यूथ के लिए और आकर्षक बनाता है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12 कलर एंबियंट लाइटिंग और प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं इस इलेक्ट्रिक SUV को एक लग्जरी अनुभव देती हैं.

सेफ्टी फीचर्स में कोई समझौता नहीं

सेफ्टी के मामले में टोयोटा ने इस SUV को पूरी तरह से मजबूत बनाया है. सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और AVAS जैसी सुविधाएं ड्राइविंग को और ज्यादा सुरक्षित बनाती हैं.

वारंटी, सर्विस और EV सपोर्ट

टोयोटा इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी दे रही है, जो ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करती है. कंपनी ने देशभर में 500 से ज्यादा EV सर्विस टचपॉइंट तैयार किए हैं. इसके साथ ही बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) प्रोग्राम भी पेश किया गया है, जिसके तहत ग्राहक बैटरी को किराए पर लेकर कार चला सकते हैं और शुरुआती लागत कम कर सकते हैं. टोयोटा Urban Cruiser Ebella EV के साथ 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है. कंपनी का दावा है कि बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए देशभर में करीब 2,500 प्रशिक्षित टेक्नीशियन तैनात किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: दमदार डिजाइन, धांसू फीचर्स... नए अवतार में कल लॉन्च होगी Skoda Kushaq; जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी