फ्यूचिरिस्टिक लुक, ‘आइब्रो’ डिजाइन हेडलाइट... टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार का टीजर लॉन्च

Toyota Urnan Cruiser: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में जुटी टोयोटा जल्द ही Urban Cruiser EV को बाजार में उतार सकती है. लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Toyota Urban Cruiser First EV Teaser Launched in india know specifications
Image Source: Social Media

Toyota Urnan Cruiser: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में जुटी टोयोटा जल्द ही Urban Cruiser EV को बाजार में उतार सकती है. लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.


टोयोटा अर्बन क्रूज़र EV के केबिन की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसका इंटीरियर मारुति सुजुकी ई-विटारा से प्रेरित होगा. इसमें नया और स्लीक डैशबोर्ड लेआउट दिया जा सकता है, जो टेक-फ्रेंडली अपील के साथ आएगा. SUV में दो-स्पोक डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देगा.

फ्यूचरिस्टिक लुक और कमाल की टेक्नोलॉजी 

टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह कार पीछे नहीं रहेगी. इसमें करीब 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.1 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. सेफ्टी और कंफर्ट के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Toyota India (@toyota.india)

बैटरी और परफॉर्मेंस की उम्मीदें

बैटरी ऑप्शन की बात करें तो टोयोटा अर्बन क्रूज़र EV में भी वही सेटअप देखने को मिल सकता है, जो ई-विटारा में दिया जाएगा. इसमें 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलने की संभावना है. बड़ी 61 kWh बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर लगभग 540 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा किया जा रहा है. मोटर सेटअप भी काफी दमदार हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रंट एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर से करीब 144 hp और 174 hp तक की पावर आउटपुट मिल सकती है, जिससे यह SUV शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस दे सकेगी.

किन कारों को देगी चुनौती

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद टोयोटा अर्बन क्रूज़र EV की सीधी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी ZS EV और टाटा कर्व EV जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUVs से होगी. फीचर्स, रेंज और टोयोटा की ब्रांड वैल्यू के दम पर यह कार इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला की सड़कों पर खूब दौड़ती हैं ये इंडियन बाइक, हर साल हजारों की होती है डील; पढ़ें डिटेल्स