उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, पटरी पर खड़े 5 लोगों को ट्रेन ने कुचला; जानें कैसे हुई दुर्घटना

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर यह घटना हुई, जहां पांच यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

Tragic train accident in Prayagraj Uttar Pradesh 5 people standing on track were crushed by train
Image Source: Social Media

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर यह घटना हुई, जहां पांच यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, कालका मेल में सफर कर रहा एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया था. इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी. ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतर गए और पटरी के पास खड़े हो गए. इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वहां से गुजरी और पटरी के पास खड़े पांच लोगों को कुचल दिया.

शादी में जा रहे थे यात्री

हादसे में मारे गए लोगों में 19 साल के आकाश शामिल हैं, जो फिरोजाबाद जिले के रहने वाले थे. वह कोलकाता में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे. उनके साथ अजय नाम का एक युवक भी यात्रा कर रहा था. इसके अलावा मिर्जापुर के रहने वाले सुनील की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

मौके पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

लापरवाही बनी वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यात्री ट्रेन रुकने के बाद खुद ही नीचे उतर गए थे. पटरी के पास खड़ा होना ही इस बड़े हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढें- क्या कोविड वैक्सीन की वजह से हुई थी शेन वॉर्न की मौत? 4 साल बाद बेटे ने किया हैरान करने वाला दावा