घर और जीवन में खुशहाली लाते हैं ये पेड़-पौधे, जानिए उनके धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे

Vastu Plants For Wealth: पेड़-पौधे न केवल हमारे वातावरण के लिए जरूरी हैं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं में भी उनका एक विशेष स्थान है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन देते हैं, वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके घर में सुख-समृद्धि लाते हैं. 

trees and plants bring happiness in life know their religious and scientific benefits
Image Source: Social Media/X

Vastu Plants For Wealth: पेड़-पौधे न केवल हमारे वातावरण के लिए जरूरी हैं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं में भी उनका एक विशेष स्थान है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन देते हैं, वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके घर में सुख-समृद्धि लाते हैं. 

चलिए, जानते हैं ऐसे कुछ खास पौधों के बारे में जिन्हें हर घर के आस-पास लगाना शुभ माना जाता है.

पारिजात वृक्ष: देवताओं का प्रिय

पारिजात वृक्ष को देवताओं का वास माना जाता है. जो घर इस वृक्ष से सुशोभित होता है, उसे देवताओं का निवासस्थल कहा जाता है. इस वृक्ष के सुगंधित फूल न केवल वातावरण को महकाते हैं बल्कि घर में समृद्धि और खुशहाली भी लाते हैं.

केले का पेड़: शुभ अवसरों का प्रतीक

केले के पेड़ को भगवान विष्णु का घर माना जाता है. खासकर गुरुवार के दिन इसकी पूजा करने से घर में लक्ष्मी माता का वास होता है. इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से विशेष लाभ होता है. माना जाता है कि केले के पेड़ के नीचे पढ़ाई करने से ज्ञान में तेजी आती है.

शमी का पौधा: शनि देव का उपहार

शमी का पेड़ शुभ माना जाता है और इसे घर के दाहिनी ओर लगाना चाहिए. इसकी पूजा से शनि दोष कम होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. शमी को भगवान गणेश का प्रिय वृक्ष भी माना जाता है, जो सभी परेशानियों को दूर करता है.

तुलसी का पौधा: हर घर की शान

तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. हर घर की शान मानी जाने वाली तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाती है. तुलसी की उपस्थिति से घर में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

आंवले का पौधा: लक्ष्मी और विष्णु का वास

आंवले के पौधे को भी बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इसमें भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास होता है. इसे लगाने से घर में धन-वैभव और सुख-शांति का स्थायी प्रवास होता है.

यह भी पढ़ें- नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, चिकित्सा क्षेत्र के इन तीन वैज्ञानिकों को मिला अवॉर्ड, जानें वजह