19 मिनट का वो Viral Video... देखना, सेव या शेयर करना पड़ सकता है भारी, जेल जाने की आ जाएगी नौबत

19 Minute Viral Video Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 19-मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग बड़ी तेजी से शेयर कर रहे हैं. वीडियो में कथित तौर पर एक युवा कपल अंतरंग स्थिति में दिखाई दे रहा है.

trending 19 minute viral video Do not keep that with you you may have to go to jail
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

19 Minute Viral Video Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 19-मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग बड़ी तेजी से शेयर कर रहे हैं. वीडियो में कथित तौर पर एक युवा कपल अंतरंग स्थिति में दिखाई दे रहा है. लोग इसे पार्ट-2 और पार्ट-3 के रूप में भी तलाश रहे हैं. हालांकि, वायरल होने के बावजूद इसकी वास्तविकता और कानूनी स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

यह वीडियो इंटरनेट पर नवंबर के अंत में सामने आया और देखते ही देखते तेजी से फैल गया. कुछ लोगों ने इसे असली बताया, जबकि कई का मानना था कि यह कपल की जानकारी के बिना रिकॉर्ड किया गया हो सकता है. वीडियो की वायरल प्रकृति ने इसे और चर्चित बना दिया, लेकिन अभी तक किसी भी न्यूज एजेंसी ने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. वीडियो में दिख रहे कपल की पहचान भी स्पष्ट नहीं है. पार्ट-2 और पार्ट-3 की क्लिप ने AI-जनरेटेड होने की संभावना को और मजबूत कर दिया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit (@vardiwala0007)

पुलिस का खुलासा, यह वीडियो फेक है

हरियाणा पुलिस ने इस वायरल वीडियो के बारे में बड़ा खुलासा किया है. हरियाणा साइबर सेल के अधिकारी अमित यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि यह वीडियो पूरी तरह से फेक और AI-जनरेटेड है. उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति विशेष वेबसाइट्स पर जाकर जांच सकता है कि कोई फोटो या वीडियो AI द्वारा बनाई गई है या नहीं.

अधिकारी ने साफ कहा कि वीडियो को शेयर करना गंभीर कानूनी परेशानी में डाल सकता है, क्योंकि यह कथित अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री है, जो किसी की निजता का उल्लंघन कर सकती है.

IT अधिनियम के तहत कार्रवाई

हरियाणा साइबर सेल ने चेतावनी दी कि इस तरह के वीडियो शेयर करने पर आईटी अधिनियम 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. इसमें कंप्यूटर से संबंधित अपराध, अश्लील सामग्री का प्रसारण और स्पष्ट यौन कृत्य वाली सामग्री का प्रसारण शामिल है. इन धाराओं के तहत सजाएं जेल या जुर्माने तक हो सकती हैं, और दोबारा उल्लंघन करने पर सजा अधिक कड़ी हो सकती है.

कानूनी और साइबर जोखिम

वीडियो को शेयर करना केवल अश्लील सामग्री का प्रसारण नहीं है, बल्कि यह किसी की निजता और सम्मान का उल्लंघन भी हो सकता है. वायरल वीडियो को जांचे बिना शेयर करना यूजर्स को गंभीर कानूनी कार्रवाई का सामना करा सकता है. AI-जनरेटेड वीडियो की पहचान में भी सावधानी बरतना आवश्यक है.

सुरक्षा और सतर्कता

सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क रहना चाहिए. किसी भी वायरल वीडियो या फोटो को बिना जांचे साझा करना जोखिम भरा है. विशेष रूप से अश्लील या संवेदनशील कंटेंट वाले वीडियो में सावधानी जरूरी है.

विशेषज्ञों का मानना है कि AI-generated वीडियो तेजी से फैल रहे हैं और उनका सही-सही विश्लेषण करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए, किसी भी वीडियो को प्रमाणित स्रोत से जांचे बिना शेयर नहीं करना चाहिए.

यह भी पढे़ं- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे... मुल्ला मुनीर ने भारत पर लगाया आतंकवाद फैलाने का आरोप, CDF बनते ही उगला जहर