पटना पहुंचे त्रिपुरा के सीएम मानिक साहा, बुद्धा डेंटल कॉलेज अस्पताल में हुआ भव्य स्वागत

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे. सीएम साहा पेशे से एक डॉक्टर रहे हैं, इसलिए उन्हें पटना के बुद्धा डेंटल कॉलेज अस्पताल में बुलाया गया था.

Tripura CM Manik Saha reached Patna
Image Source: Social Media

पटना: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे. सीएम साहा पेशे से एक डॉक्टर रहे हैं, इसलिए उन्हें पटना के बुद्धा डेंटल कॉलेज अस्पताल में बुलाया गया था. वहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद भी किया.

पटना में डॉक्टर साहा का भव्य स्वागत किया गया. संस्थान के निदेशक डॉक्टर आरके सिंह ने उनका स्वागत किया.