क्या आप राष्ट्रपति ट्रंप को ‘फासिस्ट’ मानते हैं? जानें इस सवाल का ममदानी ने क्या दिया जवाब

अमेरिकी राजनीति में महीनों से चली आ रही तल्ख बहसों के बीच शुक्रवार का दिन एक अप्रत्याशित मोड़ लेकर आया. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर इलेक्ट ज़ोहरान ममदानी आमने-सामने बैठे—वही दो नेता, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में एक-दूसरे पर कई तीखे तंज कसे थे.

Trump and Mamdani Meeting at white house discussed on crime policy
Image Source: Social Media

अमेरिकी राजनीति में महीनों से चली आ रही तल्ख बहसों के बीच शुक्रवार का दिन एक अप्रत्याशित मोड़ लेकर आया. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर इलेक्ट ज़ोहरान ममदानी आमने-सामने बैठे—वही दो नेता, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में एक-दूसरे पर कई तीखे तंज कसे थे. लेकिन इस पहली औपचारिक मुलाकात में माहौल किसी टकराव का नहीं, बल्कि सहयोग का दिखाई दिया.

मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बयान एक नई राजनीतिक शुरुआत की ओर संकेत देते हैं—जहाँ विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक मुद्दों पर साझेदारी को अहम माना जा रहा है.

तालमेल का नया संकेत

बैठक के दौरान ट्रंप ने कई बार ममदानी को गर्मजोशी से संबोधित किया, जबकि ममदानी ने स्थानीय कानूनों, मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय नीति पर अपना स्पष्ट रुख बनाए रखा. कभी एक-दूसरे को “कम्युनिस्ट” और “खतरनाक नीतियों वाला” कहने वाले ये दोनों नेता इस बार एक ही टेबल पर भविष्य के सहयोग की बात करते दिखे.

आप सीधा बोलिए… मुझे कोई आपत्ति नहीं

एक सवाल के दौरान ममदानी जब अपने शब्द तौलने चले तो ट्रंप ने उन्हें रोकते हुए कहा कोई बात नहीं, आप सीधे कह दीजिए. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. यह वह क्षण था जिसने कई राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया. पत्रकार ने पूछा था कि क्या ममदानी अब भी ट्रंप को ‘फासिस्ट’ मानते हैं. जवाब से पहले ही ट्रंप का यह सहज हस्तक्षेप दोनों के बीच बदलती दूरी को उजागर कर गया.

अपराध और सुरक्षा पर एकमत

मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि बातचीत का बड़ा हिस्सा पब्लिक सेफ्टी और क्राइम कंट्रोल पर केंद्रित रहा. ट्रंप बोले अगर सड़कें सुरक्षित नहीं होंगी तो कोई भी शहर सफल नहीं हो सकता.उन्होंने यहाँ तक कहा कि ममदानी शायद उनसे भी ज्यादा सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं.ममदानी ने साफ किया कि न्यूयॉर्क की नीतियाँ हमेशा शहर के कानूनों और न्यूयॉर्कर्स की सुरक्षा पर आधारित रहेंगी.

ICE पर सीमित सहमति

इमिग्रेशन प्रवर्तन एजेंसी ICE पर भी चर्चा हुई.ममदानी ने स्पष्ट किया कि शहर केवल 170 गंभीर अपराधों में ही फेडरल एजेंसियों से सहयोग करता है. उन्होंने कहा कि व्यापक इमिग्रेशन कार्रवाई से हजारों परिवारों में डर पैदा हो सकता है.ट्रंप ने माना कि बातचीत का मुख्य फोकस ICE नहीं बल्कि अपराध नियंत्रण ही रहा.

हाउसिंग पर अप्रत्याशित मेलजोल

हाउसिंग संकट पर दोनों नेताओं की विचारधारा चौंकाने वाली तरह से एक जैसी दिखी.ट्रंप ने कहा ममदानी चाहते हैं कि शहर में और घर बनें… और लोग हैरान होंगे कि मैं भी यही चाहता हूं.इससे संकेत मिला कि किफायती आवास पर दोनों मिलकर योजना बना सकते हैं. ममदानी ने दोहराया अपना कड़ा रुख: “इजरायली सरकार नरसंहार कर रही है जब ममदानी से उनके पुराने विवादित बयानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पीछे हटने के बजाय अपना रुख दोहराया. उन्होंने कहा मैंने इजरायली सरकार द्वारा किए जा रहे नरसंहार की बात उठाई है और यह भी कि हमारे टैक्स का पैसा घरेलू जरूरतों पर खर्च होना चाहिए.”
उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी में लगातार नौ सालों से एक लाख से अधिक बच्चे बेघर हैं, और यही असली प्राथमिकताएँ होनी चाहिए.

ट्रंप ने इस बयान पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी.

मुलाकात का निष्कर्ष: सहयोग, लेकिन मतभेद कायम गहरे राजनीतिक मतभेदों के बावजूद यह बैठक आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक स्वर में खत्म हुई.दोनों ने अपराध नियंत्रण, सुरक्षा और हाउसिंग जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने की सहमति जताई, हालांकि इमिग्रेशन व विदेश नीति पर दूरी अब भी बरकरार है. अमेरिकी राजनीति में यह मुलाकात इस बात की मिसाल बन गई कि कटु बयानों से आगे बढ़कर—कम से कम कुछ मोर्चों पर—साझा समाधान तलाशे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चीन ने तोड़ा सब्र का बाण! जापान ने ऐसा क्या किया? गुस्से में लाल हुआ ड्रैगन का देश