Tara Sutaria On Kiss Video: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों सिंगर एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई में हुए इस कॉन्सर्ट का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसमें एपी ढिल्लो स्टेज पर तारा को किस करते नजर आए. वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई, खासकर इसलिए क्योंकि ऑडियंस में मौजूद तारा के बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया का रिएक्शन भी कैमरे में कैद बताया गया.
इसके बाद तारा और वीर के रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं. अब इन तमाम चर्चाओं के बीच तारा सुतारिया ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है और अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है.
इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया जवाब
तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह फैंस से मिलती हुई और सिंगर के साथ स्टेज पर मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह शाम उनके लिए बेहद खास रही और उन्होंने एपी ढिल्लो की जमकर तारीफ की.
तारा ने लिखा कि वह पूरे जोश और गर्व के साथ इस म्यूजिकल जर्नी का हिस्सा हैं. उन्होंने मुंबई के दर्शकों को भी धन्यवाद कहा और आगे साथ मिलकर और म्यूजिक व यादें बनाने की उम्मीद जताई.
अफवाहों और पीआर गेम पर सीधा हमला
कॉन्सर्ट वीडियो को लेकर फैल रही गलतफहमियों पर तारा ने परोक्ष लेकिन साफ शब्दों में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि झूठी बातें, चालाकी से की गई एडिटिंग और पैसे देकर चलाई गई पीआर कैंपेन उन्हें प्रभावित नहीं कर सकते. तारा ने यह भी कहा कि अंत में प्यार और सच्चाई की ही जीत होती है और बेबुनियाद आरोपों से कुछ नहीं बदलेगा.
उनकी इस पोस्ट को ब्रेकअप की खबरों और वायरल वीडियो पर सीधा जवाब माना जा रहा है. तारा के इस रुख से साफ संकेत मिलता है कि वह इन अफवाहों को गंभीरता से लेने के मूड में नहीं हैं.
वीर पहाड़िया का भी आया रिएक्शन
तारा की पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने भी कमेंट कर अपनी बात रखी. वीर ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका रिएक्शन वीडियो किसी और गाने के दौरान रिकॉर्ड किया गया था और उसे गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि सच्चाई को तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है. वीर के इस कमेंट के बाद यह और साफ हो गया कि दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है और ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह हैं.
तारा और वीर का रिश्ता
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. दोनों को कई इवेंट्स, पार्टियों और सोशल गैदरिंग्स में एक साथ देखा गया है. वीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तारा के साथ अपनी पहली डेट का जिक्र करते हुए बताया था कि उसी मुलाकात में उन्हें अभिनेत्री से प्यार हो गया था. उन्होंने बताया था कि उन्होंने पियानो बजाया और तारा ने सूरज निकलने तक गाना गाया, जो उनके लिए बेहद यादगार पल था.

अफवाहों पर विराम की कोशिश
तारा सुतारिया के ताजा बयान और वीर पहाड़िया की प्रतिक्रिया के बाद यह साफ हो गया है कि कॉन्सर्ट वीडियो को लेकर फैलाई जा रही बातें हकीकत से दूर हैं. दोनों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर चीज सच नहीं होती और रिश्तों को लेकर जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है.
फिलहाल तारा अपने काम और म्यूजिक से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं, वहीं यह पूरा मामला एक बार फिर साबित करता है कि स्टार्स की निजी जिंदगी अक्सर अफवाहों के निशाने पर रहती है.
ये भी पढ़ें- धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Ducati XDiavel 4V, दमदार इंजन से है लैस, जानें खास बातें