रिलीज से कुछ दिन पहले कार्तिक की फिल्म पर चल गई सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई सीन्स

Tu Meri Mai tera Mai tera Tu Meri: क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है.

Tu Meri Mai tera Mai tera Tu Meri cbfc edits many scenes
Image Source: Social Media

Tu Meri Mai tera Mai tera Tu Meri: क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन अब रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड के कुछ फैसलों ने मेकर्स का ध्यान खींच लिया है.


केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को U/A 16 सर्टिफिकेट दिया है. हालांकि, इसके साथ ही बोर्ड ने कुछ सीन्स और डायलॉग्स में बदलाव के निर्देश भी दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मौजूद एक सेक्सुअली सजेस्टिव सीन को छोटा करने को कहा है. यह सीन करीब 15 सेकंड तक ट्रिम किया जाएगा.

डायलॉग्स पर भी चली कैंची

सीबीएफसी ने सिर्फ विजुअल सीन्स ही नहीं, बल्कि भाषा को लेकर भी आपत्ति जताई है. फिल्म के दूसरे हिस्से में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को म्यूट करने या हटाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, कुछ जगहों पर आपत्तिजनक शब्दों की जगह हल्के और स्वीकार्य शब्दों के इस्तेमाल को कहा गया है. इन बदलावों के बाद ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज की अनुमति मिलेगी.

कितना लंबा होगा फिल्म का सफर

जरूरी कट्स और बदलावों के बाद फिल्म का कुल रन टाइम 145 मिनट 41 सेकंड बताया गया है. यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 35 मिनट तक इस रोमांटिक कहानी के साथ वक्त बिताना होगा. इसमें इंटरवल और थिएटर विज्ञापनों का समय अलग से होगा.

स्टारकास्ट और मेकर्स की टीम

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर, आनंद पूनावाला, अपूर्व मेहता और भूमिका तेवारी ने प्रोड्यूस किया है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन समीर संजय विद्वान्स ने किया है, जो इससे पहले भी रोमांटिक और इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं.

रिलीज के बाद बदलेगा दर्शकों का फैसला?

फिलहाल IMDb पर फिल्म की रेटिंग 6.2 दर्ज की गई है, लेकिन असली परीक्षा रिलीज के बाद होगी, जब दर्शक अपनी राय देंगे. कार्तिक आर्यन इससे पहले ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. ऐसे में इस नई फिल्म से एक्टर और उनके फैंस को खास उम्मीदें हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेंसर कट्स के बाद बड़े पर्दे पर उतरने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है.

यह भी पढ़ें: 15 वें दिन धुरंधर ने की छप्पड़ फाड़ कमाई, 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म