8 विमान, आलीशान पैलेस, 700 से ज्यादा कारें... UAE के राष्ट्रपति की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

UAE President Net Worth: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को भारत आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

UAE President Sheikh Mohamed Bin Zayed Al Nahyan Net Worth car collection
Image Source: Social Media

UAE President Net Worth: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को भारत आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर दोनों देशों के नेतृत्व के बीच व्यापार-रक्षा सहयोग और ऊर्जा पर चर्चा हुई. यह उनकी भारत यात्रा का तीसरा अवसर है, और इस यात्रा के दौरान भारत-यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए. लेकिन इस दौरे के अलावा, शेख मोहम्मद की निजी संपत्ति और व्यवसायिक साम्राज्य भी काफी आकर्षण का केंद्र है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर शाही लोगों में से एक बनाता है.

शेख मोहम्मद की जबरदस्त संपत्ति

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जिनकी पहचान MBZ के नाम से भी होती है, की व्यक्तिगत नेटवर्थ करीब 30 अरब डॉलर (करीब 2.7 लाख करोड़ रुपये) आंकी जाती है. यह संपत्ति तेल, रियल एस्टेट, बैंकिंग और बड़े निवेशों से जुड़ी हुई है. उनका नाम यूएई के सबसे बड़े निजी भूस्वामियों में लिया जाता है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, उनका परिवार अल नाहयान राजवंश दुनिया के सबसे अमीर शाही परिवारों में से एक है, जिसकी सामूहिक संपत्ति 300 अरब डॉलर (27 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है. यह राजवंश अबू धाबी पर शासन करता है और लगभग 6% वैश्विक तेल भंडार का मालिक है.

कास अल वतन: एक शानदार महल

शेख मोहम्मद के परिवार के पास न केवल यूएई में बल्कि पूरी दुनिया में कई महल हैं. इनकी संपत्ति में यूएई का राष्ट्रपति भवन 'कास अल वतन' भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 475 मिलियन डॉलर है. यह महल 380,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो अमेरिकी पेंटागन से तीन गुना बड़ा है. इसके भीतर एक विशाल 37 मीटर चौड़ा गुंबद है और 350,000 क्रिस्टल से जड़ा एक झूमर है. इस परिवार के पास पेरिस के पास स्थित 'शैटो डी बैलोन' जैसी आलीशान संपत्तियां भी हैं.

लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

अबू धाबी के शाही परिवार के पास गाड़ियों का एक अत्यधिक बड़ा कलेक्शन है, जिसे यूएई और मोरक्को के चार म्यूजियम में रखा गया है. शेख हमद बिन हमाद अल नाहयान के पास अकेले 700 गाड़ियां हैं. इसके अलावा, शेख मंसूर के पास लग्जरी कारों का एक बेहतरीन संग्रह है, जिसमें पांच बुगाटी वेरॉन, एक फेरारी 599XX, एक मर्सिडीज-बेंज CLK GTR और एक लैम्बोर्गिनी रेवेंटन जैसी शानदार कारें शामिल हैं.

हवाई जहाज और यॉट का शानदार बेड़ा

यूएई का शाही परिवार दुनिया के सबसे बड़े सुपरयॉट्स का मालिक भी है. उनकी बेड़ी में 'अजाम' नामक 590 फुट लंबी यॉट शामिल है, जो दुनिया की सबसे बड़ी यॉट मानी जाती है. इसके अलावा, उनके पास 'ब्लू' और 'टोपाज' यॉट्स भी हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी यॉट्स की सूची में शुमार हैं. इस शाही परिवार के पास आठ हवाई जहाजों का विशेष बेड़ा भी है, जिसमें एयरबस A320-200 और बोइंग 787-9 जैसे विमान शामिल हैं.

कई बिजनेस में लगा है पैसा

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का व्यवसायिक साम्राज्य सिर्फ तेल और रियल एस्टेट तक सीमित नहीं है. उनके परिवार ने फेरारी, डेमलर एजी और एलन मस्क की स्पेसएक्स जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है. इसके अलावा, उन्होंने रिहाना की लॉन्जरी लाइन 'सैवेज एक्स फेंटी' और अन्य प्रमुख व्यवसायों में भी हिस्सा लिया है.

ये भी पढ़ें: दुख, दर्द, पीड़ा... ट्रंप को नोबेल नहीं मिलने का अब तक हो रहा मलाल, नॉर्वे के PM को चिट्ठी लिखकर कही बड़ी बात