आज के दौर में आधार कार्ड हर नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. स्कूल एडमिशन से लेकर पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं और तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग तक हर जगह इसकी जरूरत होती है. लेकिन अगर इसमें दी गई जानकारी अपडेट नहीं है, तो कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. इसीलिए समय-समय पर आधार अपडेट करवाना जरूरी होता है. अब आधार से जुड़ी सेवाओं को लेकर एक नया अपडेट आया है, जिसे जानना सभी के लिए जरूरी है.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी सेवाओं की फीस में बदलाव किया है. यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर 2025 से लागू होकर 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी. साथ ही UIDAI ने 2028 से 2031 तक के लिए भी शुल्क तय कर दिए हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.
अब कितनी होगी फीस? जानिए नया शुल्क ढांचा
UIDAI ने डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट की फीस में इजाफा किया है
सेवा पहले का शुल्क अब नया शुल्क
बायोमेट्रिक अपडेट से जुड़ी राहतें
5-7 साल और 15-17 साल की उम्र वाले बच्चों के लिए पहली बार बायोमेट्रिक अपडेट बिलकुल मुफ्त होगा. 7-15 साल के बच्चों के लिए यह प्रक्रिया अभी 30 सितंबर 2026 तक निशुल्क रहेगी. बाकी उम्र के लोगों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पर ₹125 खर्च करना होगा.
ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें? आसान तरीका जानिए
अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं, तो इसे घर बैठे ऑनलाइन भी किया जा सकता है. UIDAI की वेबसाइट (https://uidai.gov.in) या MyAadhaar पोर्टल पर जाएं.अपना आधार नंबर डालें और OTP के जरिए लॉगिन करें. "Update Demographic / Document" विकल्प चुनें.जिस जानकारी में बदलाव करना है (नाम, पता, जन्मतिथि आदि), उसे चुनें. संबंधित दस्तावेज़ (जैसे एड्रेस प्रूफ) अपलोड करें. सबमिट करने के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा. इस URN से आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'फाइटर जेट इंजन हो या राफेल, हम भारत के साथ...' फ्रांसीसी विदेश सचिव का बड़ा ऐलान, क्या होगी डील?