Delhi News: केंद्रीय मंत्री Mansukh Mandaviya ने साइकिल से दिया स्वास्थ्य का संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए रविवार को दिल्ली की सड़कों पर साइकिल चालकों का हुजूम उमड़ा। संडेज ऑन साइकिल के 21वें संस्करण में खुद केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस का संदेश दिया। इस आयोजन की शुरुआत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से हुई।