अरे बाप रे! बिना कोई गेंद फेंके लुटाए 8 रन... पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने कर दी थी सारी हदें पार

क्रिकेट की दुनिया में कई अजीबोगरीब रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड है, जिसे सुनकर हर क्रिकेट प्रेमी हैरान रह जाएगा. पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुर रेहमान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें उन्होंने बिना कोई गेंद फेंके ही 8 रन दे दिए.

Unwanted Cricket Record Pakistani Bowler Abdur Rehman Concedes 8 Runs Without Bowling a Ball
Image Source: Social Media

क्रिकेट की दुनिया में कई अजीबोगरीब रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड है, जिसे सुनकर हर क्रिकेट प्रेमी हैरान रह जाएगा. पाकिस्तानी गेंदबाज अब्दुर रेहमान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें उन्होंने बिना कोई गेंद फेंके ही 8 रन दे दिए. यह घटना 2014 के एशिया कप में हुई थी और इसने क्रिकेट की दुनिया को हिला दिया था.

कैसे हुआ यह अनोखा मामला?

आप सोच रहे होंगे, ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई गेंदबाज बिना गेंद डाले रन दे? दरअसल, यह घटना एक दुर्लभ और हैरान करने वाली गलती का परिणाम थी. 2014 एशिया कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में मैच चल रहा था. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 11वां ओवर डालने के लिए अब्दुर रहमान को भेजती है. जैसे ही उन्होंने पहली गेंद डाली, वह उनके हाथ से फिसल गई और कमर के ऊपर चली गई. अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया.

दूसरा मौका और फिर वही गलती

अब्दुर रहमान को दूसरी गेंद डालने का मौका मिला. उन्होंने फिर वही गलती की. दूसरी गेंद भी कमर के ऊपर फुल टॉस थी, जिसे बल्लेबाज ने एक रन दौड़कर ले लिया. इसे भी अंपायर ने नो बॉल करार दिया. हालांकि, आमतौर पर किसी भी गेंदबाज को एक मैच में दो नो बॉल डालने के बाद तीसरा मौका नहीं मिलता, लेकिन इस मामले में अंपायर ने रहमान को एक और मौका दिया.

तीसरी गेंद पर भी वही गलती

तीसरे मौके पर रहमान ने फिर वही गलती की. इस बार उनकी गेंद कमर के ऊपर गई, और बांग्लादेश के बल्लेबाज अनामुल हक ने उसे चौका मार दिया. अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया और साथ ही रहमान को गेंदबाजी से हटा दिया. इस तरह से अब्दुर रहमान ने बिना कोई लीगल गेंद डाले ही कुल 8 रन दे दिए, जिसमें दो नो बॉल्स, एक चौका और एक दौड़ा हुआ रन शामिल था.

अब्दुर रहमान का क्रिकेट करियर

अब्दुर रहमान ने 2007 से 2014 तक पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला. उन्होंने 22 टेस्ट, 31 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 99 विकेट और 395 रन हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 30 विकेट और 142 रन लिए हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 11 विकेट लिए. हालांकि, उनका यह शर्मनाक रिकॉर्ड उनके करियर के यादगार लम्हों में से एक है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, 232 साल में पहली बार हुआ ऐसा; जानें पूरा मामला