Agra Police Encounter: आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या उसके ही किराएदार ने बेरहमी से कर दी. आरोपी का नाम सुनील था, जिसने पहले तो बच्ची की हत्या की और फिर उसके बाद कमरे में बहते खून को पानी से धोकर लाश को आटे के ड्रम में छिपा दिया.
इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और अंत में, पुलिस ने आरोपी को बमरौली कटारा क्षेत्र में घेर लिया, जहां पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई. इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं और एक दरोगा भी घायल हो गए. आखिरकार पुलिस ने सुनील को ढेर कर दिया.
बच्ची के हत्यारे व 25 हजार का इनामी सुनील को @agrapolice ने एनकाउंटर में क्या ढेर
— PoliceMediaNews (@policemedianews) March 28, 2026
पुलिस को देखते ही फायरिंग कर भाग रहा था हत्यारा सुनील, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर, एक दारोगा भी घायल, कब्जे से बाइक,तमंचा, कारतूस, खोखे बरामद #Agra #Encounter #UPPolice @digrangeagra pic.twitter.com/i8t4HqBVU6
25 हजार रुपये का इनाम था घोषित
पुलिस के मुताबिक, 24 मार्च को ताजगंज थाना क्षेत्र से आठ साल की बच्ची लापता हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और बच्ची को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया. अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे से बरामद हुआ, जहां उसने लाश को आटे के ड्रम में छिपा रखा था. इस वारदात के बाद पुलिस ने सुनील को पकड़ने के लिए 12 अलग-अलग टीमों का गठन किया और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया.
मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घेरा
27 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील बमरौली कटारा क्षेत्र में छुपा हुआ है. इस सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत उस क्षेत्र में घेराबंदी कर दी. जैसे ही सुनील को लगा कि वह घिर चुका है, उसने पुलिस टीमों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए. फिर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सुनील पर गोली चलाई. पुलिस की गोली लगने से सुनील घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
आरोपी से क्या चीजें बरामद हुईं?
पुलिस ने सुनील के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने पुलिस की बहादुरी और तत्परता की सराहना की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने बहुत तेजी से काम करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए सटीक रणनीति अपनाई और इस हत्याकांड के आरोपी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें- 'मैंने महान सेना बनाई है, इसका इस्तेमाल भी होगा...' ट्रंप ने बताया ईरान के बाद कौन है अगला टारगेट?