यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है. इस बार बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से केंद्रों की संख्या और निगरानी व्यवस्था दोनों पर खास ध्यान दिया है.
UPMSP के अनुसार, साल 2026 की बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है, लेकिन बोर्ड का दावा है कि इस बार नकल रोकने और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त व्यवस्था लागू की गई है.
परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का पूरा शेड्यूल
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी सुबह और दोपहर. छात्रों की संख्या पर नजर डालें तो हाईस्कूल (कक्षा 10) में 27,50,945 छात्र पंजीकृत हैं. इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 24,79,352 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. इस तरह कुल परीक्षार्थियों की संख्या 52,30,297 तक पहुंच गई है.
#upboardpryj #BoardExams2026
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) December 29, 2025
2026 के परीक्षा केंद्रों की सूची के लिए यहां क्लिक करें -https://t.co/bCQoCYdrdh pic.twitter.com/LRMf2ko7Y2
ऐसे चेक करें अपना परीक्षा केंद्र
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की जिलावार सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दी है. छात्र अपने जिले के अनुसार परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकते हैं.बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और सेंटर से जुड़ी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और नियमों का पूरी तरह पालन करें.
किन मंडलों में किस चरण में होंगी परीक्षाएं
पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती और देवीपाटन मंडल के परीक्षा केंद्र शामिल हैं.दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जाएंगी.
ऐसे हुई परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया
UPMSP ने परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई थी. पहले चरण में 7448 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया, जिन पर आपत्तियां मांगी गई थीं. आपत्तियों के निपटारे के बाद बोर्ड ने अंतिम रूप से 8033 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें: FSSAI में फूड एनालिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, कैसे करना होगा आवेदन? यहां पढ़ लें जरूरी डिटेल्स