नया साल स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए रोमांचक शुरुआत लेकर आ रहा है. जनवरी में कई नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च होने वाली हैं, जो बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक हर किसी के लिए कुछ न कुछ लेकर आएंगी. अगर आप नए साल में नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो बाजार में आपको ढेरों ऑप्शंस मिलेंगे. तो चलिए, एक नजर डालते हैं उन शानदार स्मार्टफोन्स पर जो जनवरी में लॉन्च होने वाले हैं और आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.
Redmi Note 15
शाओमी अपनी फेमस Redmi Note सीरीज को फिर से लेकर आ रही है. 6 जनवरी को Redmi Note 15 लॉन्च होने वाला है, जो इस बार अपने AMOLED डिस्प्ले और शानदार फीचर्स से तहलका मचाने की तैयारी में है. इस फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 108MP का मुख्य कैमरा मिल सकता है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹25,000 रहने की उम्मीद है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बनाएगा.
OPPO Reno 15 सीरीज
OPPO Reno 15 सीरीज को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है, और अब भारत में इसे 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. इस सीरीज में तीन मॉडल्स—Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini हो सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स में आपको लेटेस्ट फीचर्स, दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा. OPPO Reno 15 सीरीज की शुरुआती कीमत लगभग ₹40,000 रहने की उम्मीद है. अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन के शौकिन हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
Vivo X300 FE
Vivo X300 FE हाल ही में एक सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जनवरी के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में 6.31 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले, 50MP 8MP 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेगा और इसमें पावरफुल प्रोसेसर भी हो सकता है. इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह फ्लैगशिप फोन के रूप में जरूर एक बेहतरीन ऑप्शन होगा.
Vivo V70
Vivo V70 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी हो चुकी है और यह स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च होने की संभावना है. इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले और 8GB 256GB वेरिएंट के साथ-साथ 12GB 256GB वेरिएंट भी होगा. Vivo V70 की कीमत ₹45,000 से शुरू हो सकती है, और यह प्रीमियम स्मार्टफोन के शौकिनों के लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Samsung के इस प्रीमियम फोन पर तगड़ा डिस्काउंट! 25,000 रुपये तक की होगी बचत, चेक करें डिटेल्स