अमेरिका के सबसे खतरनाक और छठी पीढ़ी के पहले बॉम्बर 'B-21 रेडर' ने भरी उड़ान, जानें ताकत और खासियत

11 सितंबर 2025 को अमेरिकी वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब दुनिया का सबसे अत्याधुनिक स्टील्थ बॉम्बर, B-21 रेडर, अपनी दूसरी परीक्षण उड़ान में सफलतापूर्वक एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर उतरा.

US most dangerous and first sixth generation bomber B-21 Raider
Image Source: Social Media

वाशिंगटन: 11 सितंबर 2025 को अमेरिकी वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब दुनिया का सबसे अत्याधुनिक स्टील्थ बॉम्बर, B-21 रेडर, अपनी दूसरी परीक्षण उड़ान में सफलतापूर्वक एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर उतरा. यह उड़ान लॉस एंजेलेस के पास स्थित पामडेल फैसिलिटी से शुरू हुई और अमेरिकी वायुसेना के लॉन्ग रेंज स्ट्राइक बॉम्बर (LRS-B) कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इस विमान को अमेरिका की रक्षा कंपनी नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है, और इसका उद्देश्य है—21वीं सदी में अमेरिका की रणनीतिक सैन्य ताकत को अजेय बनाना.

B-21 रेडर: भविष्य की लड़ाइयों के लिए तैयार

B-21 रेडर को खास तौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप और खतरों से निपटने में सक्षम हो. यह विमान:

  • छठी पीढ़ी की स्टील्थ तकनीक से लैस है
  • बेहद लंबी दूरी तक बिना रुके दुश्मन के भीतर घुसकर हमला कर सकता है
  • और यह परमाणु तथा पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है.

इसका नाम "रेडर" द्वितीय विश्व युद्ध के मशहूर "डूलीटल रेडर्स" के सम्मान में रखा गया है, जिन्होंने 1942 में टोक्यो पर हमला करके इतिहास रचा था.

दूसरी टेस्ट फ्लाइट: मिशन तैयारियां

नॉर्थ्रॉप ग्रुमैन द्वारा निर्मित इस विमान का टेल नंबर T-2 है. इससे पहले पहला B-21 (T-1) नवंबर 2023 में अपनी पहली उड़ान भर चुका है और फिलहाल उसका परीक्षण सप्ताह में दो बार किया जा रहा है.

अब जब दूसरा विमान भी परीक्षण में शामिल हो गया है, तो मिशन सिस्टम, हथियार इंटीग्रेशन, एवियोनिक्स और रडार सिग्नेचर टेस्टिंग को और अधिक गति मिलेगी. इसके साथ ही छह अन्य B-21 विमान भी निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, जिनमें से दो ग्राउंड टेस्टिंग के लिए लगभग तैयार हैं.

B-21 की विशेषताएं जो इसे अलग बनाती हैं

B-21 को ऐसे मैटीरियल्स और स्ट्रक्चर से बनाया गया है, जो उसे रडार पर दिखने से बचाते हैं. इसमें:

  • बेहद उन्नत स्टेल्थ क्षमताएं
  • एज-अलाइन्ड ज्योमेट्री
  • रडार ट्रांसपेरेंट मटेरियल
  • और लो-ऑब्जर्वेबल कोटिंग का इस्तेमाल हुआ है.

ये तकनीकें मिलकर इसे दुनिया के किसी भी मौजूदा बॉम्बर से ज्यादा रडार-प्रूफ बनाती हैं.

स्वचालित रक्षा प्रणालियां

इसमें AI आधारित डिफेंस सिस्टम और अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर टूल्स लगे हैं, जो बिना किसी एस्कॉर्ट विमान की सहायता के दुश्मन की मिसाइलों और इलेक्ट्रॉनिक अटैक्स को निष्क्रिय कर सकते हैं.

नेक्स्ट-जनरेशन मिशन प्लानिंग

विमान के अंदर लगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन सिस्टम को तेजी से बदलते युद्ध परिदृश्य में प्रतिक्रिया देने योग्य बनाते हैं. क्रू की भूमिका कम हो जाती है और मिशन दक्षता बढ़ जाती है.

फुल-स्पेक्ट्रम नेटवर्क कनेक्टिविटी

यह बॉम्बर स्पेस, साइबर, एयर, लैंड और सी डोमेन में सेक्योर कम्युनिकेशन की सुविधा देता है, जिससे युद्ध के दौरान क्रॉस-डोमेन सिंक्रोनाइजेशन संभव हो पाता है.

B-21 की स्ट्राइक कैपेसिटी

B-21 को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह दुनिया के किसी भी कोने में दुश्मन पर बिना फॉरवर्ड बेसिंग के हमला कर सकता है. इसके हथियारों की सूची में शामिल हैं:

  • B61-12 न्यूक्लियर ग्रैविटी बॉम्ब
  • AGM-181 LRSO क्रूज़ मिसाइल
  • एयर-लॉन्च्ड हाइपरसोनिक हथियार
  • स्टैंड-इन जैमर सिस्टम
  • सटीक गाइडेड म्यूनिशन

यह बॉम्बर ड्यूल कैपेबिलिटी के साथ आता है यानी यह पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हमलों में सक्षम है.

B-1B और B-2 की जगह लेगा B-21

अमेरिका की वर्तमान बॉम्बर फ्लीट में B-1B लांसर और B-2 स्पिरिट जैसे विमान शामिल हैं. लेकिन दोनों ही तकनीकी रूप से अब पुराने हो चले हैं. जहां B-2 को कभी दुनिया का सबसे स्टेल्थ बॉम्बर माना जाता था, वहीं B-21 उससे कई कदम आगे निकल गया है- बेहतर डिज़ाइन, कम लागत, ज्यादा सर्विस एफिशिएंसी और तेज़ अपग्रेड क्षमता के साथ.

ये भी पढ़ें- गाजा में उतरे इजरायली टैंक, यमन के पोर्ट पर एयर स्ट्राइक... अब नहीं रुकने वाले नेतन्याहू! मचाई तबाही