US Venezuela Tension: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका की स्पेशल डेल्टा फोर्स ने रातों-रात अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद से ही दुनिया की नजर अमेरिका के हर एक्शन पर है. बता दें कि स्पेशल फोर्स ने राष्ट्रपति के साथ-साथ उनकी पत्नी को भी अरेस्ट किया था. वहीं सोमवार 5 जनवरी को उनके ऊपर लगे ड्रग तस्करी समेत कई आरोपों की पहली सुनवाई हुई.
पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां उन्होंने खुद को इस गंभीर आरोपों में निर्दोष बताया. जज के सामने ही मादुरो बोले कि वह वेनेजुएलाके राष्ट्रपति हैं. मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में हुई पहली सुनवाई लगभग 30 मिनट तक चली. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च 11 बजे होने वाली है. वहीं सुनवाई के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को बाहर लाया गया. ऐसे में कोर्ट के अंदर उन्होंने क्या कुछ कहा आइए विस्तार से जानते हैं.
दो दिन बाद अदालत में हुए पेश
वहीं निकोलस मादुरो के घर हुई छापेमारी के दो दिनों बाद उनकी कोर्ट में पेशी हुई. वेनेजुएला की राजधानी काराकस से उनकी गिरफ्तारी की गई थी. अदलात में हुई सुनवाई के दौरान उन्होंने ट्रंप सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए, इसे अपहरण बताया. जज से उन्होंने कहा कि मैं अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति हूं, मेरा अपहरण किया गया है. उनका कहना है कि 'मैं एक शरीफ आदमी हूं. मुझे वेनेजुएला के काराकास में मेरे घर से गिरफ्तार किया गया था.'
ट्रंप ने दी चेतावनी
उधर मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की कमान अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में Delcy Rodriguez के हाथों सौंप दी गई है. हालांकि इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरिम नेता को चेतावनी दी और कहा कि वेनेजुएला पर अभी अमेरिका का कंट्रोल है. अंतरिम नेता को मादुरो का सहयोग करने पर बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. हालांकि मादुरो के शासनकाल में डेल्सी रोड्रिग्ज उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत थीं, गिरफ्तारी के बाद उन्होंने देश की कमान अपने हाथों में ले ली. जिसके बाद उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वेनेजुएला को शांति, विकास, संप्रभुता और भविष्य का अधिकार है.
भगवान की कृपा से मुक्त हो जाउंगा
गिरफ्तारी के बाद से ही ऐसा देखा गया कि वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति को भरोसा है क वह जल्द ही मुक्त हो जाएंगे. उनका यही हौसला उस समय भी देखा गया जब कोर्ट में पेशी के बाद भीड़ से निकलकर एक शख्स उनकी ओर आया और उसने राष्ट्रपति से हाथ मिलाय और कहा कि आपको वेनेजुएला की ओर से कीमत चुकानी पड़ेगी. इसके जवाब में मादुरो बोले कि भगवान की कृपा से मैं यहां से जल्द ही मुक्त हो जाउंगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के एक्शन से वैश्विक राजनीति में उबाल, ट्रंप की धमकियों पर कोलंबिया के राष्ट्रपति का तीखा जवाब