Amit Shah Speech: अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खिलाफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल!

Use of technology against terrorism Amit Shah announcement

Amit Shah On Khalistanis: देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे सख्त और स्पष्ट रुख सामने रखा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद निरोधी सम्मेलन में यह साफ कर दिया कि आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चलते हुए एक व्यापक और प्रभावी 360 डिग्री एक्शन प्लान लागू करने जा रही है. इस रणनीति का सीधा निशाना खालिस्तानी अलगाववादी तत्व, नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क और विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले गैंगस्टर्स होंगे.