राजधानी लखनऊ में किसान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कई किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबी सौंपकर उनके काम को प्रोत्साहित किया और कृषि क्षेत्र में उनकी मेहनत की सराहना की.