CM Yogi News: CM योगी की किसानों को बड़ी सौगात, करोड़ों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ!

Uttar Pradesh CM Yogis big gift to farmers will get direct benefits

लघु और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के जरिए किसानों को सिर्फ 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा. इससे पहले किसानों को इस ऋण पर लगभग 11.50 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था. राज्य सरकार अब शेष ब्याज राशि का भुगतान करेगी, जिससे किसानों का वित्तीय बोझ कम होगा.