UP News: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के परिवार पर हुए हमले के मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने दो वांछित अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. बुधवार को ट्रॉनिका सिटी (गाजियाबाद) में हुई इस कार्रवाई के बाद दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि “जिस भरोसे की बात मुख्यमंत्री ने कही थी, उस पर वो पूरी तरह खरे उतरे हैं.”
बुधवार को एक 34 सेकंड का वीडियो संदेश जारी करते हुए जगदीश पाटनी ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने घटना के तुरंत बाद कॉल कर मेरे और परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिया था. आज मुठभेड़ में अपराधियों के मारे जाने के बाद मैं पूरे प्रदेश की ओर से उनका धन्यवाद करता हूं. जिस तरह पुलिस ने इतनी जल्दी कार्रवाई की है, उसने ये साबित किया है कि उत्तर प्रदेश अब अपराधियों का नहीं, कानून का राज है.”
#WATCH | Bareilly, UP: Regarding the encounter of the 2 accused of firing outside his residence, actor Disha Patani's father and retired CO Jagdish Patani says, "I thank UP CM Yogi Adityanath on behalf of me and my family. As he had assured me, he found the criminals and took… pic.twitter.com/ugGXLqY46a
— ANI (@ANI) September 18, 2025
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, दो शूटर ढेर
बता दें कि 12 सितंबर को बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की थी. इसकी जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार गिरोह ने ली थी. मामले में चार बदमाशों की पहचान की गई थी.
बुधवार शाम दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में एक मुठभेड़ हुई, जिसमें दो इनामी बदमाश, रविंद्र (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) को ढेर कर दिया गया. मुठभेड़ के दौरान चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से एक ग्लॉक, एक जिगाना पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.
शिकार अभी बाकी है, दो आरोपी अब भी फरार
एसटीएफ के अनुसार, फरार बदमाशों की पहचान नकुल (बागपत) और विजय के रूप में हुई है. दोनों की तलाश जारी है. पुलिस को शक है कि ये गिरोह किसी बड़ी वारदात की फिराक में था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर दी गई.
सीएम योगी का 'Zero Tolerance'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अपनाई गई ‘Zero Tolerance Policy’ एक बार फिर प्रभावी साबित हुई है. न केवल तेज़ी से अपराधियों की पहचान हुई, बल्कि कुछ ही दिनों में मुठभेड़ कर उन्हें धराशायी भी कर दिया गया. जगदीश पाटनी के शब्दों में यह विश्वास झलकता है कि, “अब अपराधी सोचेंगे कि उन्हें यहां कोई शरण नहीं मिलेगी.”
यह भी पढ़ें- यूक्रेन को मिलेगी ऐसी एयर डिफेंस मिसाइल... जेलेंस्की लेंगे राहत की सास! बोले- ये बनेगा गेमचेंजर