UP Weather: तेज आंधी-बारिश बनी आफत, प्रदेश में कई लोगों की मौत; कई जिलों में बिजली सप्लाई ठप

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को तेज आंधी, बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई. तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई. इस खराब मौसम की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 62 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Uttar Pradesh Weather Heavy storm and rain became a disaster 62 people died in the state
Image Source: ANI/ File

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को तेज आंधी, बारिश और तूफान ने भारी तबाही मचाई. तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई. इस खराब मौसम की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 62 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

आंधी और बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए. खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई.

किस जिले में कितनी मौतें?

मृतकों में भदोही में 11, मिर्जापुर में 6, सीतापुर में 2, कानपुर मंडल में 14, प्रयागराज में 9, प्रतापगढ़ में 4, रायबरेली में 2, संभल में 2 और बरेली में 14 लोगों की मौत हुई है.

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. जिला अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

बांदा सबसे गर्म शहर रहा

एक तरफ बारिश और आंधी से कुछ राहत मिली, वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्मी का असर बना रहा. बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

इसके अलावा झांसी में 44.5, प्रयागराज में 43.5, हमीरपुर में 43.2 और उरई में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है. 16 मई से बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा ऐक्शन, 5 लोग गिरफ्तार, देशभर में कई जगह छापेमारी