वैभव सूर्यवंशी ने VHT में मचाया तहलका, तूफानी शतक ठोककर तोड़ा एबी डिविलियर्स का ये पुराना रिकॉर्ड

बिहार के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने न केवल अपनी लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बल्कि एक दशक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Vaibhav Suryavanshi broke AB de Villiers record by scoring a century in vht
Image Source: Social Media

Vaibhav Suryavanshi Broke AB de Villiers Record: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत आज 24 दिसंबर को हो चुकी है, और इस साल के पहले मैच में एक ऐतिहासिक पारी देखने को मिली. बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बिहार के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने न केवल अपनी लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, बल्कि एक दशक पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए 84 गेंदों में 190 रन बना डाले. उनके इस प्रदर्शन में 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाते हैं. वैभव की स्ट्राइक रेट 226 से ज्यादा रही, और उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा. इसके अलावा, यह उनके लिस्ट ए करियर का सबसे बड़ा स्कोर था, जो पहले 71 रन था. वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक उभरता हुआ सितारा हैं.

एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इस मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में सबसे तेज 150 रन बनाने का एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. साल 2015 में, एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदों में 150 रन बनाए थे. लेकिन अब, 2025 में, वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 54 गेंदों में 150 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस तरह से, उन्होंने एबी डिविलियर्स से 10 गेंदें कम खेलकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने की गेंदबाजों की खूब पिटाई, इतने गेंदों में जड़ दिया शतक; 7 साल बाद किया ये कारनामा