Vaibhav Suryavanshi Salary: बिहार की रणजी टीम ने अपने युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान नियुक्त कर इतिहास रच दिया है. महज 14 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालना किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. अब 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में वैभव टीम का नेतृत्व करेंगे. इस उपलब्धि के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके वेतन और मैच फीस को लेकर हो रही है.
घरेलू क्रिकेट में मैच फीस का सिस्टम
BCCI के नियमों के मुताबिक घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस उनके अनुभव पर निर्भर करती है. 40 या उससे अधिक रणजी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रति दिन 60,000 रुपये मिलते हैं, जबकि 21 से 40 मैचों के अनुभव वाले खिलाड़ी 50,000 रुपये प्रति दिन पाते हैं. नए या कम अनुभव वाले खिलाड़ी, जिनके पास 0 से 20 मैचों का अनुभव होता है, उन्हें 40,000 रुपये प्रति दिन मिलते हैं. वहीं रिजर्व खिलाड़ियों को 30,000 रुपये तक की मैच फीस मिलती है.
वैभव सूर्यवंशी की मैच फीस कितनी होगी?
वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए अब तक सिर्फ 5 प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) मैच खेले हैं. इस आधार पर उनकी मैच फीस 40,000 रुपये प्रति दिन निर्धारित की जाती है. रणजी ट्रॉफी के प्रत्येक मैच में पांच दिन होते हैं, इसलिए एक मैच से वे करीब 2 लाख रुपये कमा सकते हैं. इस दौरान वैभव ने 10 पारियों में कुल 100 रन बनाए हैं, जो उनकी शुरुआती कैरियर की अच्छी शुरुआत मानी जा रही है.
उप-कप्तान बनने के बाद वैभव की सैलरी का अनुमान
उप-कप्तान बनने के बाद यह सवाल उठता है कि क्या वैभव सूर्यवंशी की सैलरी में कोई बढ़ोतरी होगी? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में बिकने वाले खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कम से कम 20 लाख रुपये सालाना कमा लेते हैं. इस लिहाज से वैभव की सैलरी भी लगभग इसी श्रेणी में रहने की संभावना है. हालांकि, यह सैलरी उनके प्रदर्शन और अनुभव के अनुसार आगे चलकर बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: शे होप को आउट करते ही मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, ट्रेस्ट क्रिकेट में बन गए नंबर 1